बरनाला निगम चुनाव में AAP की जीत: 36 सीटें लेकर बनी सबसे बड़ी पार्टी; BJP को 7 सीटें; SAD का खाता नहीं खुला – Barnala News




बरनाला नगर निगम चुनाव के सभी 50 सीटों के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। इन चुनावों में आम आदमी पार्टी (AAP) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 36 वार्डों पर जीत दर्ज की है। इस जीत के साथ ही बरनाला नगर निगम में आम आदमी पार्टी का पहला मेयर बनेगा। भारतीय जनता पार्टी (BJP) 7 सीटें जीतकर दूसरे स्थान पर रही। वहीं, राज्य की प्रमुख राजनीतिक पार्टियों कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल को इन चुनावों में करारी हार का सामना करना पड़ा है। कांग्रेस केवल 2 सीटों पर सिमट गई।शिरोमणि अकाली दल अपना खाता खोलने में भी नाकाम रहा और उसे एक भी सीट नहीं मिली। इसके अतिरिक्त, चुनाव मैदान में उतरे निर्दलीय उम्मीदवारों ने 5 वार्डों में जीत हासिल की है। बरनाला के इन नतीजों ने शहरी मतदाताओं के बीच आम आदमी पार्टी के बढ़ते प्रभाव को दर्शाया है। ये परिणाम अकाली दल और कांग्रेस के लिए चिंता का विषय हैं, जबकि भाजपा ने शहर में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है।’ पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह आम आदमी पार्टी की इस बड़ी जीत के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। शहर में जश्न का माहौल है। इन चुनावों में सांसद मीत हेयर के ओएसडी हसन प्रीत भारद्वाज ने भी जीत हासिल की है। कार्यों पर शहर के लोगों ने मुहर लगाई इस शानदार जीत के संबंध में बातचीत करते हुए आम आदमी पार्टी के हलका प्रभारी हरिंदर धालीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी द्वारा करवाए गए कार्यों पर शहर के लोगों ने मुहर लगाई है। उन्होंने कहा कि सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों ने कड़ी मेहनत की और घर-घर पहुंचकर लोगों को पार्टी व सरकार की नीतियों से अवगत कराया।
अब मेयर का चुनाव पार्टी हाईकमान तय करेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *