पठानकोट में बुजुर्ग महिला से दिनदहाड़े छीनी बाली: बाइक सवार तीन युवक वारदात को अंजाम देकर फरार, पुलिस जांच में जुटी – Pathankot News

पठानकोट में बुजुर्ग महिला से दिनदहाड़े छीनी बाली:  बाइक सवार तीन युवक वारदात को अंजाम देकर फरार, पुलिस जांच में जुटी – Pathankot News




पठानकोट के बेहद व्यस्त मिशन रोड पर दिनदहाड़े एक बुजुर्ग महिला से सोने की बाली छीन बाइक सवार फरार हो गए। बुजूर्ग महिला सुदेश मिशन रोड पर सैर कर घर वापिस जा रही थी। इसी दौरान पीछे से आए बाइस सवार झपटमार फरार हो गए। शिकायत मिलने के बाद थाना एक पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सैर कर लौट रही थी बुजूर्ग मिशन रोड निवासी बुजुर्ग महिला सुदेश ने बताया कि वह मिशन रोड पर सैर करके घर लौट रही थीं। रास्ते में मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक उनके पास आए। युवकों ने अपने चेहरे काले कपड़े से ढके हुए थे। आरोपियों ने अचानक उनकी एक बाली झपटी और मौके से फरार हो गए।
घटना के बाद महिला ने शोर मचाया, लेकिन तब तक आरोपी मौके से भाग चुके थे। पीड़िता ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।
सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
वहीं, शिकायत मिलने के बाद थाना एक पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। थाना प्रभारी अमनप्रीत ने बताया कि उन्हें इस घटना की शिकायत मिली है। पुलिस टीम सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *