जालंधर-हत्यारोपी की गिरफ्तारी न होने पर भड़के परिजन: थाना बस्ती बावा खेल के बाहर किया प्रदर्शन; SHO के आश्वासन पर धरना खत्म – Jalandhar News

जालंधर-हत्यारोपी की गिरफ्तारी न होने पर भड़के परिजन:  थाना बस्ती बावा खेल के बाहर किया प्रदर्शन; SHO के आश्वासन पर धरना खत्म – Jalandhar News




जालंधर की शेर सिंह कॉलोनी में बीते दिनों हुई एक युवक की संदिग्ध मौत के मामले में इंसाफ न मिलने से नाराज परिजनों ने थाना बस्ती बावा खेल के बाहर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। परिवार का आरोप है कि उनके बेटे की हत्या की गई है, लेकिन पुलिस शिकायत के बावजूद आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रही है। हालांकि, बाद में थाना प्रभारी द्वारा उचित कानूनी कार्रवाई का ठोस आश्वासन दिए जाने के बाद परिजनों ने धरना समाप्त किया। परिजनों का आरोप: पुलिस बरत रही है ढिलाई मृतक तनिष अरोड़ा उर्फ नन्नी के भाई मनीष अरोड़ा और बहन प्रीति ने पुलिस कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने बताया कि तनिष की हत्या करके उसके शव को घर में छिपा दिया गया था। मनीष अरोड़ा ने कहा की हमने हत्या की आशंका जताते हुए आरोपियों के नाम तक पुलिस को बताए थे और उन्हें पकड़कर पुलिस के हवाले भी किया था। हालांकि पुलिस ने यह कहकर उन्हें छोड़ दिया कि जांच में वे दोषी नहीं पाए गए। पुलिस की इसी ढिलाई और लापरवाही के कारण हमें मजबूरन सड़क पर उतरकर थाने के बाहर धरना देना पड़ा। क्या है पूरा मामला? बता दें कि जालंधर की शेर सिंह कॉलोनी स्थित एक मकान से बदबू आने के बाद पड़ोसियों ने पुलिस को सूचित किया था। जब बस्ती बावा खेल थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कमरे का दरवाजा खोला, तो बाथरूम के अंदर तिरपाल में लिपटा हुआ एक शव बरामद हुआ, जिसकी पहचान तनिष अरोड़ा के रूप में हुई। पुलिस ने शुरुआत में मकान मालिक के बयानों के आधार पर धारा 174 के तहत जांच शुरू की थी, जिससे परिवार संतुष्ट नहीं था। गलतफहमी के कारण लगा धरना, जांच जारी: SHO थाना बस्ती बावा खेल के एसएचओ जय इंद्र सिंह ने इस मामले पर स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि परिजनों को कुछ बातों को लेकर गलतफहमी हो गई थी, जिसे बातचीत के जरिए दूर कर लिया गया है। निष्पक्ष कार्रवाई का पुलिस ने दिया भरोसा एसएचओ ने कहा की परिजनों के साथ विस्तार से बातचीत की गई है और उन्हें निष्पक्ष कार्रवाई का पूरा भरोसा दिया गया है, जिसके बाद माहौल शांत हुआ और धरना खत्म करा दिया गया। पुलिस की टीमें हर पहलू से मामले की गहराई से जांच कर रही हैं, जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *