लुधियाना में सड़क हादसा, होटल शेफ की मौत: तेज रफ्तार वाहन ने कुचला; परिवार ढूंढने निकला तो सड़क पर मिली टूटी एक्टिवा – Ludhiana News

लुधियाना में सड़क हादसा, होटल शेफ की मौत:  तेज रफ्तार वाहन ने कुचला; परिवार ढूंढने निकला तो सड़क पर मिली टूटी एक्टिवा – Ludhiana News




लुधियाना के ताजपुर रोड इलाके में हिट-एंड-रन हादसे में एक होटल शेफ की मौत हो गई। मृतक की पहचान खासी कलां निवासी रमेश कुमार थापा के रूप में हुई है। घटना के बाद आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो गया। सुबह जब परिजन अनहोनी की आशंका के बीच रमेश को ढूंढने निकले,तो सड़क पर उन्हें सिर्फ उनकी चकनाचूर हुई एक्टिवा ही मिली। देर रात घर लौटते समय हुआ हादसा मृतक की पत्नी सरस्वती ने बताया रमेश कुमार थापा लार्क ढाबा में शेफ का काम करते थे। रात करीब 12 बजे अपनी शिफ्ट खत्म करने के बाद रमेश रोजाना की तरह अपनी काले रंग की एक्टिवा पर सवार होकर अपने घर खासी कलां लौट रहे थे।
जैसे ही वे ताजपुर रोड स्थित बालाजी पुलिया के पास पहुंचे एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने लापरवाही और अंधाधुंध गति से उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयंकर था कि रमेश की मौके पर ही जान चली गई, जबकि आरोपी चालक अपने वाहन समेत अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। रात भर करते रहे फोन, 6 बजे पुलिस ने दी मौत की खबर परिजनों ने बताया कि जब रमेश देर रात तक घर नहीं पहुंचे तो परिवार वालों की चिंता बढ़ने लगी। बेचैनी के चलते सुबह 4 बजे उन्होंने रमेश के मोबाइल पर कॉल किया, लेकिन फोन नहीं उठा। परिवार वाले लगातार संपर्क करने की कोशिश करते रहे। इसके बाद सुबह 6 बजे पुलिस का फोन आया और उन्हें इस दुखद घटना की सूचना दी गई। बदहवास परिवार वाले जब तुरंत घटनास्थल की ओर गए तो वहां रमेश की टूटी हुई एक्टिवा देखकर उनके होश उड़ गए। दुबई में दिहाड़ी करता है अविवाहित बेटा रमेश कुमार थापा ही अपने परिवार का मुख्य सहारा थे। उनकी दो बेटियों की शादी हो चुकी है। घर में उनका एक इकलौता बेटा है जो अभी अविवाहित है और रोजी-रोटी कमाने के लिए दुबई गया हुआ है जहां वह दिहाड़ी-मजदूरी करता है। पिता के इस तरह अचानक चले जाने से पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। बेटी लक्ष्मी की शिकायत पर एफआईआर दर्ज, पुलिस कर रही तलाश पुलिस ने इस मामले में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की बेटी लक्ष्मी के बयानों के आधार पर थाना डिवीजन नंबर 7 की पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया है। आरोपी पर BNS की धारा 281, 125(A) और 106 के तहत मामला (FIR नंबर 150) दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है, ताकि फरार चालक को जल्द से जल्द सलाखों के पीछे भेजा जा सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *