खन्ना में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत: रात को दोस्त के घर गया था, वहीं मिला शव, परिजनों को नशे के ओवरडोज का शक – Khanna News

खन्ना में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:  रात को दोस्त के घर गया था, वहीं मिला शव, परिजनों को नशे के ओवरडोज का शक – Khanna News



लुधियाना खन्ना के उत्तम नगर इलाके में एक 28 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक का शव उसके ही एक दोस्त के घर से बरामद हुआ है। मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि युवक की मौत नशे की ओवरडोज (Overdose) के कारण हुई है। उन्होंने पुलिस

.

मृतक की पहचान 28 वर्षीय शिव कुमार के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, शुक्ववार रात शिव कुमार को उसका एक दोस्त अपने साथ घर से लेकर गया था। जब वह रातभर वापस नहीं लौटा, तो सुबह परिवार वाले उसकी तलाश करते हुए उसके दोस्त के घर पहुंचे। वहां एक कमरे में शिव कुमार का शव बेसूध पड़ा मिला।

दो मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

इस दुखद घटना के बाद से पूरे इलाके में शोक की लहर है। शिव कुमार शादीशुदा था और अपने पीछे पत्नी सहित दो छोटे बच्चों (डेढ़ साल का बेटा और ढाई साल की बेटी) को छोड़ गया है। इकलौते कमाऊ सदस्य की मौत से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल खन्ना भेज दिया है और मामले की कड़ियों को जोड़ना शुरू कर दिया है। सिटी थाना खन्ना के एसएचओ सुखविंदर पाल सिंह ने बताया कि युवक की मौत के असली कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *