लुधियाना में बाइक सवारों की गुंडागर्दी,VIDEO: जनकपुरी में चलाए ईंट-पत्थर, हथियार लेकर गलियों में घूमते नजर आए बदमाश, बाइक-स्कूटियां तोड़ीं – Ludhiana News

लुधियाना में बाइक सवारों की गुंडागर्दी,VIDEO:  जनकपुरी में चलाए ईंट-पत्थर, हथियार लेकर गलियों में घूमते नजर आए बदमाश, बाइक-स्कूटियां तोड़ीं – Ludhiana News




लुधियाना के जनकपुरी इलाके में देर रात बदमाशों ने जमकर हुड़दंग मचाया। धारदार हथियारों से लैस युवकों का एक समूह सरेआम गलियों और बाजार में घूमता रहा तथा कई वाहनों में तोड़फोड़ की। पूरी घटना इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। इलाका निवासी राजन और गग्गी ने बताया कि रात करीब सवा 10 बजे कुछ बदमाश बाइकों पर सवार होकर और कुछ पैदल जनकपुरी की गली नंबर-6 में पहुंचे। वहां उनकी किसी व्यक्ति के साथ कहासुनी और झड़प हुई। इसके बाद बदमाश हंगामा करते हुए गणेश नगर रोड और मार्केट से गुजरते हुए गली नंबर-7 में दाखिल हो गए। स्थानीय लोगों के अनुसार गली में एक युवक के साथ उनकी बहसबाजी हुई, जिसके बाद दोनों पक्षों की ओर से ईंट-पत्थर चलने लगे। हथियारों से लैस होकर आए बदमाशों ने इलाके में जमकर उत्पात मचाया और कई वाहनों को निशाना बनाया। बाइक और दो स्कूडियां तोड़ी,महिलाओं ने भाग कर बचाई जान बताया जा रहा है कि हैप्पी नामक व्यक्ति की मोटरसाइकिल को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया गया। इसके अलावा एक एक्टिवा और एक जुपिटर स्कूटी में भी तोड़फोड़ की गई। अचानक हुए हमले और हंगामे के कारण इलाके में अफरा-तफरी मच गई। कई महिलाओं को अपनी जान बचाने के लिए घरों की ओर भागना पड़ा। पुलिस ने कब्जे में ली सीसीटीवी फूटेज घटना के बाद लोगों में पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर नाराजगी देखने को मिली। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि वारदात के करीब 30 घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मौके पर जनकपुरी चौकी से कांस्टेबल हरप्रीत सिंह और पीसीआर टीम भी पहुंची। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इलाका निवासियों ने मांग की है कि क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाई जाए ताकि इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके और लोगों में सुरक्षा की भावना बहाल हो सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *