बाबा बंदा सिंह बहादुर का 310वां शहीदी दिवस 9 को – Ludhiana News

बाबा बंदा सिंह बहादुर का 310वां शहीदी दिवस 9 को – Ludhiana News




लुधियाना| फिरोजपुर रोड स्थित गुरुद्वारा गुरु नानक सिमरन केंद्र में 9 जून को शिरोमणि शहीद बाबा बंदा सिंह बहादुर का 310वां तथा उनके चार वर्षीय पुत्र शहीद बाबा अजे सिंह का शहीदी दिवस श्रद्धा भाव से मनाने की तैयारियों को लेकर बैठक हुई। बैठक संत बाबा सुखबीर सिंह खालसा की सरपरस्ती में आयोजित की गई। बैठक में बाबा बंदा सिंह बहादर अंतरराष्ट्रीय फाउंडेशन के अध्यक्ष कृष्ण कुमार बावा, वाइस अध्यक्ष जसवंत सिंह छापा, समागम के कोऑर्डिनेटर जत्थेदार तरनजीत सिंह निमाणा, बीबी करमजीत कौर ढिल्लो (पंजाब प्रधान), सोनिया अरोड़ा (लुधियाना शहर प्रधान) और बीबी अवनिंदर कौर उपस्थित रहीं। जत्थेदार तरनजीत सिंह निमाणा ने बताया कि सुबह 9 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक दीवान सजाए जाएंगे। इसमें सिंह साहिब ज्ञानी रणजीत सिंह गौहर-ए-मस्कीन मस्कीन, माता विपनप्रीत कौर, संत अमीर सिंह (मुखी जव्वादी टकसाल), संत जगजीत सिंह लोपो, संत बाबा दीपक सिंह दौधड़, कथावाचक भाई हरप्रीत सिंह मखू तथा ढाडी गुरचरण सिंह कंडियाणा के पहुंचने की जानकारी दी गई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *