लुधियाना में पेट्रोल पंप महिला कर्मचारी से छेड़छाड़ मामला: पंजाब महिला आयोग ने लिया सख्त संज्ञान,पुलिस कमिश्नर से मांगी रिपोर्ट – Ludhiana News

लुधियाना में पेट्रोल पंप महिला कर्मचारी से छेड़छाड़ मामला:  पंजाब महिला आयोग ने लिया सख्त संज्ञान,पुलिस कमिश्नर से मांगी रिपोर्ट – Ludhiana News




लुधियाना के भारत नगर चौक स्थित एक पेट्रोल पंप पर महिला कर्मचारी के साथ मैनेजर द्वारा कथित छेड़छाड़ और अभद्र व्यवहार के मामले में अब प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पंजाब राज्य महिला आयोग ने इस पर स्वत संज्ञान (Suo-motu) लिया है और लुधियाना पुलिस को त्वरित और सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। महिला आयोग का एक्शन: 8 जून तक तलब की जांच रिपोर्ट पंजाब राज्य महिला आयोग ने न्यूज़ चैनलों पर प्रसारित हो रही इस घटना का नोटिस लिया है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि वे पंजाब में महिलाओं के अधिकार,सम्मान और सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह से वचनबद्ध हैं। आयोग द्वारा उठाए गए प्रमुख कदम स्वतः संज्ञान (Suo-motu Notice)आयोग ने औरतों के लिए पंजाब राज्य कमीशन एक्ट, 2001 की धारा 12 के तहत अपनी शक्तियों का उपयोग करते हुए इस मामले में खुद ही दखल दिया है। सीनियर अधिकारी से जांच के आदेश: पंजाब राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन के आदेशानुसार,लुधियाना के पुलिस कमिश्नर को 4 जून 2026 को पत्र (पत्र नंबर: प.रा.म.क./2026/5257) जारी कर निर्देश दिया गया है कि इस केस की जांच तुरंत किसी सीनियर पुलिस अधिकारी से करवाई जाए। रिपोर्ट के लिए डेडलाइन तय: आयोग ने पुलिस कमिश्नर को निर्देश दिया है कि पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट हर हाल में 08 जून 2026 तक आयोग की ईमेल आईडी पर भेजना सुनिश्चित किया जाए। क्या था मामला? यह पूरा विवाद भारत नगर स्थित भारत पेट्रोलियम के पेट्रोल पंप का है, जहाँ पीड़िता ने अपने ही मैनेजर और मालिक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता जसकरण कौर, जो पिछले करीब ढाई साल से इस पेट्रोल पंप पर काम कर रही हैं, का आरोप है कि पंप का मैनेजर लंबे समय से उसके साथ अवांछित और अभद्र व्यवहार कर रहा था। महिला के अनुसार,ग्राहकों से लिए गए पैसे जमा करवाने के दौरान मैनेजर अक्सर उसका हाथ पकड़ लेता था और जानबूझकर कंधे से कंधा टकरा कर निकलता था। इसके अलावा,लंच ब्रेक के दौरान भी मैनेजर उसका पीछा करते हुए उससे पहले ही लंच रूम में जाकर बैठ जाता था, जिससे महिला गंभीर मानसिक तनाव से गुजर रही थी। मालिक की धमकी और असंवेदनशील रवैया पीड़िता ने बताया कि जब उसने इस प्रताड़ना की शिकायत पेट्रोल पंप के मालिक से की, तो उसे न्याय मिलने के बजाय चुप रहने की हिदायत दी गई। आरोप है कि मालिक ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जांचने या मैनेजर से पूछताछ करने के बजाय महिला को अपनी ऊपर तक पहुंच का डर दिखाकर धमकाने का प्रयास किया। उल्टे पीड़िता को ही गलत ठहराने की कोशिश की गई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *