ईसीआई ने पावरप्ले अकादमी को हराया – Jalandhar News

ईसीआई ने पावरप्ले अकादमी को हराया – Jalandhar News



जालंधर | डीएवी कॉलेज ग्राउंड में सरदार गुरदीप सिंह मेमोरियल अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज विधायक बावा हेनरी और डॉ. मनु सूद ने किया। पहले मैच में ईसीआई ने निर्धारित ओवरों में 178 रन बनाकर पावरप्ले अकादमी को 123 रनों पर समेट दिया और 55 रनों से जीत दर्ज की। ईशान को मैन ऑफ द मैच चुना गया। दूसरे मैच में स्पोर्ट्स क्लब ने 137/4 का स्कोर बनाया और वाईसीए को मात्र 47 रनों पर ऑलआउट कर 90 रनों से बड़ी जीत हासिल की। कृषिव मीना को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला। इस अवसर पर अरमिंदर सिंह, विक्रम सिद्धू, अंग्रीश, सौरभ खुल्लर और डॉ. जसलीन सेठी सहित कई गणमान्य मौजूद रहे। आयोजन को सफल बनाने में विनोद अरोड़ा, राजीव अरोड़ा, नवनीत कपूर, अंकुर सोढ़ी, तरसेम सैनी, आयान अरोड़ा, राजू नाहर, विजय गुप्ता एवं राजेश कुमार सहित पूरी आयोजन कमेटी ने मुख्य भूमिका निभाई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *