पटियाला में खाली प्लॉट में लगी आग: रिहायशी इलाके में फैला धुएं का गुबार; फायर ब्रिगेड ने मशक्कत से पाया काबू – Patiala News

पटियाला में खाली प्लॉट में लगी आग:  रिहायशी इलाके में फैला धुएं का गुबार; फायर ब्रिगेड ने मशक्कत से पाया काबू – Patiala News




पटियाला के त्रिपड़ी स्थित रतन नगर में एक खाली प्लॉट में आज देर शाम भीषण आग लग गई। आग लगने से पूरे रिहायशी इलाके में घना धुआं फैल गया, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों के अनुसार, यह प्लॉट सरहिंद रोड पर स्थित एक बुलेट एजेंसी से संबंधित है और लंबे समय से खाली पड़ा है। प्लॉट में जमा था सूखा कूड़ा और गंदगी प्लॉट में जंगली घास, सूखा कूड़ा और गंदगी जमा थी। इलाके के लोगों ने कई बार अपने खर्च पर प्लॉट की सफाई करवाई थी और मालिकों को इसकी जानकारी भी दी थी, लेकिन कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया। आज अचानक लगी आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया, जिससे आसपास के घरों में रहने वाले लोग दहशत में आ गए। इलाकावासियों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी और खुद भी आग बुझाने में जुट गए। लोगों की मदद से आग पर काबू पाया फायर ब्रिगेड और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते आग पर नियंत्रण नहीं किया जाता तो एक बड़ा हादसा हो सकता था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *