अबोहर में प्रतिबंधित प्रेगेबलिन कैप्सूल सहित युवक गिरफ्तार: बड़ी खेप देने की फिराक में था, सूचना पर पुलिस ने पकड़ा; सप्लाई-संपर्कों की जांच तेज – Abohar News

अबोहर में प्रतिबंधित प्रेगेबलिन कैप्सूल सहित युवक गिरफ्तार:  बड़ी खेप देने की फिराक में था, सूचना पर पुलिस ने पकड़ा; सप्लाई-संपर्कों की जांच तेज – Abohar News


अबोहर पुलिस ने एक युवक को 4000 प्रतिबंधित प्रेगेबलिन कैप्सूलों सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है, ताकि उसके सप्लाई नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों का पता लगाया जा सके।

.

थाना प्रभारी मनिंदर सिंह ने बताया कि थाना नंबर-1 के एसआई जितेंद्र कुमार अपनी टीम के साथ फाजिल्का रोड क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि सीडफार्म निवासी एक युवक लंबे समय से नशीले और प्रतिबंधित कैप्सूल बेच रहा है। वह भारतमाला प्रोजेक्ट पुल के पास किसी को बड़ी खेप देने के इंतजार में बैठा है।

पुलिस ने सूचना पर युवक को घेरा

इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश दी। वीरवार शाम करीब 7 बजे पुलिस ने बताए गए स्थान पर पहुंचकर संदिग्ध युवक को घेर लिया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान हैप्पी पुत्र मक्खन सिंह निवासी सीडफार्म के रूप में बताई। जब पुलिस ने उसके पास मौजूद डिब्बे की तलाशी ली, तो उसमें से 4000 प्रेगेबलिन कैप्सूल बरामद हुए।

आरोपी को रिमांड पर लेने की तैयारी

बरामदगी के बाद पुलिस ने आरोपी हैप्पी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है, ताकि उससे विस्तृत पूछताछ की जा सके।

पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है।

कैप्सूल सप्लाई का नेटवर्क खंगाल रही पुलिस

थाना प्रभारी ने आगे बताया कि जांच का मुख्य बिंदु यह है कि आरोपी इतनी बड़ी मात्रा में कैप्सूल किसे सप्लाई करने वाला था। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी कब से इस अवैध धंधे में सक्रिय था और उसके संपर्क में कौन-कौन लोग हैं। मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस अधिकारियों ने दोहराया कि नशे के कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे तत्वों के खिलाफ उनका अभियान लगातार जारी रहेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *