लुधियाना की युवती का चलती ट्रेन में बैग चोरी: सोने के कंगन व आईफोन लेकर फरार, चंडीगढ़ स्टेशन से 500 मीटर दूर हुई घटना – Panchkula News

लुधियाना की युवती का चलती ट्रेन में बैग चोरी:  सोने के कंगन व आईफोन लेकर फरार, चंडीगढ़ स्टेशन से 500 मीटर दूर हुई घटना – Panchkula News




चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से रवाना होने के कुछ ही मिनट बाद चलती ट्रेन में चोरी की वारदात सामने आई है। ट्रेन नंबर 12450 में सफर कर रही एक युवती का बैग अज्ञात चोर लेकर फरार हो गया। बैग में करीब 30 ग्राम सोने के दो कंगन, आईफोन-14 और 2500 रुपए नकद रखे हुए थे। घटना के बाद यात्रियों ने ट्रेन रुकवाई और GRP को सूचना दी। पुलिस के अनुसार लुधियाना निवासी 23 वर्षीय विपुल खत्री अपनी बहन और दादा के साथ 1 जून की रात ट्रेन नंबर 12450 से यात्रा कर रहे थे। ट्रेन करीब 2:20 बजे चंडीगढ़ स्टेशन से रवाना हुई। स्टेशन से लगभग आधा किलोमीटर आगे पहुंचने पर सफेद टी-शर्ट पहने एक युवक चलती ट्रेन में चढ़ा और उनका हैंडबैग चोरी कर फरार हो गया। चेन खींच कर रोकी ट्रेन
पीड़िता ने बताया कि बैग में दो सोने के कंगन (करीब 30 ग्राम), आईफोन-14 मोबाइल और 2500 रुपए नकद थे। चोरी का पता चलते ही यात्रियों ने ट्रेन रुकवाई। सूचना मिलने पर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) मौके पर पहुंची। इसके बाद पीड़िता ट्रेन से उतरकर शिकायत दर्ज कराने के लिए जीआरपी थाना पहुंची। शिकायत के आधार पर जीआरपी चंडीगढ़ ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 305 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मोबाइल फोन का IMEI नंबर और ई-सिम नंबर भी अपने रिकॉर्ड में शामिल किया है तथा फोन की लोकेशन ट्रैक करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
चल रही है जांच : ASI मनजीत मामले की जांच ASI मनजीत सिंह को सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और आरोपी की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं, सोने के आभूषणों का बिल पेश किए जाने पर उन्हें केस प्रॉपर्टी के रूप में रिकॉर्ड में शामिल किया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *