गुजरात में दो बसें टकराईं, 7 की मौत: डिवाइडर क्रॉस कर एक बस से दूसरी टकराई, 10 से ज्यादा घायलों में कईयों की हालत गंभीर
गुजरात में सूरत जिले के बारडोली के पास मंगलवार दोपहर को दो बसें टकरा गईं। हादसे में 7 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 10 से ज्यादा घायल हो गए। टक्कर के बाद एक बस के पलटते ही उसमें आग लग गई थी। इसके चलते कुछ यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मौके पर फायर ब्रिगेड, मेडिकल और रेस्क्यू टीमें पहुंच गई हैं। डिवाइडर क्रॉस कर दूसरी लेन से आ रही बस से टकराई दोनों बसें महाराष्ट्र पासिंग की हैं। हादसा सड़क पर पलटे एक टैंकर को बचाने की कोशिश के दौरान हुआ। टैंकर की टक्कर से बचाने की कोशिश में एक बस ड्राइवर का स्टीयरिंग पर कंट्रोल नहीं रहा और बस डिवाइडर पार कर दूसरी लेन में जाकर सामने से आ रही दूसरी बस से टकरा गई। दोनों ही बसें स्पीड में थीं। इनमें एक बस में सड़क किनारे पलटते ही आग लग गई। सभी घायलों को बारडोली के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है। हादसे की 3 तस्वीरें… —————-
हादसे से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… 3 साल में बस में आग लगने की 45 घटनाएं:इनमें 64 लोगों की मौत देश में पिछले तीन वर्षों में चलती बसों में आग लगने की 45 घटनाएं सामने आई हैं। इन हादसों में कुल 64 लोगों की मौत हुई है। यह जानकारी सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को राज्यसभा में दी। पूरी खबर पढ़ें…
Source link

