घर-घर पहुंचाएंगे सरकार की नीतियां 4 साल का विकास: सरबजोत धंजल – Amritsar News

घर-घर पहुंचाएंगे सरकार की नीतियां 4 साल का विकास: सरबजोत धंजल – Amritsar News




भास्कर न्यूज | अमृतसर आम आदमी पार्टी शहरी के नवनियुक्त जिला प्रधान एवं पंजाब वाटर सप्लाई एवं सीवरेज बोर्ड के डायरेक्टर सरबजोत सिंह धंजल ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में राज्य सरकार के चार वर्ष पंजाब के विकास के लिए ऐतिहासिक साबित हुए हैं। सरकार ने जनता से किए गए वादों को पूरा करते हुए हर क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए हैं, जिसके चलते 2027 के विधानसभा चुनावों में पार्टी के कार्यकर्ता और पंजाब की जनता पूरी तरह तैयार है। धंजल ने कहा कि पार्टी जल्द ही व्यापक जनसंपर्क अभियान शुरू करेगी, जिसके माध्यम से पिछले चार वर्षों में किए गए विकास कार्यों और जनहितकारी योजनाओं की जानकारी घर-घर तक पहुंचाई जाएगी। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य क्षेत्र में आम आदमी क्लीनिकों के जरिए लोगों को मुफ्त दवाइयां और जांच सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इसके अलावा हजारों डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों की भर्ती की गई है। मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत परिवारों को मुफ्त इलाज की सुविधा भी दी जा रही है। शिक्षा क्षेत्र में पंजाब ने राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान बनाई है। सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों ने जेईई मेन और नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल की है। वहीं बड़ी संख्या में शिक्षकों की भर्ती और पदोन्नति कर शिक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है। धंजल ने कहा कि सरकार ने युवाओं को सरकारी और निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध करवाने के साथ-साथ महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण, उद्योगों में निवेश, सड़क निर्माण, ग्रामीण विकास और खेल सुविधाओं के विस्तार पर भी विशेष ध्यान दिया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *