फिरोजपुर टोल प्लाजा पर किसानों ने की धान की बिजाई: प्रशासन में मचा हड़कंप; अपनी जमीन पर दावा जताते हुए मुआवजे मांगा – Fazilka News

फिरोजपुर टोल प्लाजा पर किसानों ने की धान की बिजाई:  प्रशासन में मचा हड़कंप; अपनी जमीन पर दावा जताते हुए मुआवजे मांगा – Fazilka News




फिरोजपुर के गांव फिरोजशाह टोल प्लाजा पर उस समय एक नाटकीय घटनाक्रम देखने को मिला, जब गांव के किसानों ने टोल प्लाजा की जमीन के एक हिस्से पर अपना अधिकार जताते हुए वहां मिट्टी डालकर धान की बुवाई कर दी। इसके बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया और अधिकारी मौके पर पहुंचकर किसानों से बातचीत करते नजर आए। मामले को सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है । दरअसल यह मामला वर्ष 2018 का है, जब टोल प्लाजा का निर्माण किया जा रहा था। उस समय किसानों की कुछ जमीन टोल प्लाजा की सीमा में आ गई थी। हालांकि किसान गुरसेवक सिंह ने बताया कि इसमें उसकी करीब तीन कनाल 12 मरले जमीन आ गई है। इसके बाद से जमीन को लेकर दावेदारी और विवाद चलता आ रहा था । मामला अदालत तक भी पहुंच गया। आज किसानों ने लंबे समय से चल रहे विवाद से परेशान होकर उस जमीन के हिस्से पर, जिस पर वे अपना दावा कर रहे हैं । मिट्टी डालकर धान की बुवाई कर दी और रास्ता बंद करने का फैसला लिया। इस मौके भारतीय किसान यूनियन उग्राहा जत्थेबंदी ने भी इस मामले पर किसान के पक्ष में एकजुट होती नजर आई है। जैसे ही इसकी सूचना प्रशासन को मिली, अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंच गए और किसानों के साथ बातचीत शुरू कर दी। हालांकि किसान अपनी मांगों पर अड़े हुए दिखाई दे रहे हैं। मौके पर माहौल काफी तनावपूर्ण बना हुआ है। एक तरफ किसान जमीन पर अपना दावा पेश कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर पुलिस और प्रशासन किसानों से बातचीत कर किसी समाधान तक पहुंचने का प्रयास कर रहे हैं। सेशन कोर्ट से केस जीत चुके किसान किसानों का कहना है कि 8 वर्षों के दौरान सेशन कोर्ट से केस जीत कर इस जमीन की निशानदेही करवाई जा चुकी है। उन्होंने मांग की कि आज तक जितनी फसलों की बिजाई यहां की जानी थी उन फसलों का और जमीन का मुआवजा दिया जाए ।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *