लुधियाना के टॉय स्टोर के नाम पर ठगी का खेल: डिस्काउंट का लालच, एडवांस पेमेंट लेकर दुकान पर भेज देते; ₹4 करोड़ ठग चुके – Ludhiana News

लुधियाना के टॉय स्टोर के नाम पर ठगी का खेल:  डिस्काउंट का लालच, एडवांस पेमेंट लेकर दुकान पर भेज देते; ₹4 करोड़ ठग चुके – Ludhiana News




लुधियाना के टॉय स्टोर के नाम पर ठगों ने 4 करोड़ रुपए की ठगी कर ली। ठगों ने पहले उनके सोशल मीडिया अकाउंट का क्लोन तैयार किया। फिर ऑनलाइन डिलीवरी के कई तरह के ऑफर देकर लोगों से रुपए मंगवाए जा रहे हैं। रुपए मिलने के बाद डिलीवरी से इनकार कर स्टोर में आने को कहा जा रहा है। इसके बाद कस्टमर मॉडल टाउन के इस गुरू टॉयज स्टोर पर पहुंचते हैं तो मालिक से सच्चाई पता चलती है। जिसके बाद कस्टमर वहां हंगामा करते हैं। स्टोर मालिक कंवरदीप सिंह का कहना है कि वह रोज-रोज के हंगामे से परेशान हो चुके हैं। लोगों को झांसा देने के लिए ठगों ने उनके नकली ID प्रूफ तक बना लिए हैं। वह कई बार पुलिस को शिकायत दे चुके लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही। जानिए, टॉय स्टोर के नाम पर कैसे कर रहे ठगी:- कस्टमर पेमेंट से पहले दुकान में आना चाहे तो ये झूठ बोलते
कंवरदीप के अनुसार जब कोई कस्टमर रुपए देने से पहले दुकान पर आने की बात कहता है तो ठग बहाना बनाने लगते हैं। वह कभी कहते हैं कि दुकान बंद है। कभी ये सामान सीधे गोदाम से ट्रांसफर होने की बात कहते हैं। अगर कोई फिर भी जिद करता है तो उसे कहते हैं कि दुकान पर गए तो उन्हें डिस्काउंट नहीं मिलेगा। कंवरदीप ने कहा कि कई कस्टमरों से तो दुकान आते वक्त गाड़ी में बैठे-बैठे ही वह 10-12 हजार और ठग लेते। खास बात ये है कि कस्टमरों को वह दुकान की असली गूगल लोकेशन भेजते थे। लोग दुकानदार से लड़ते, 2 हजार दुकान तक आ चुके
कंवरदीप ने बताया कि जब ठगे गए लोग सामान लेने के लिए दुकान पर पहुंचते और उन्हें सच पता चलता तो वह हमसे बहस करने लगते। रोजाना सुबह 9 बजे दुकान खुलने से लेकर दोपहर 1 बजे के बीच ही कम से कम 15 से 20 ऐसे ग्राहक आ जाते हैं जो ठगी का शिकार हुए होते हैं। वे यहां आकर बहस करते हैं, जिन्हें हमें समझा-बुझाकर शांत करना पड़ता है। कंवरदीप ने कहा कि 4 साल में ऐसे 2 हजार से अधिक लोग दुकान में आ चुके हैं। इन ठगों ने उनसे 500 से लेकर ढाई लाख तक की ठगी की है। गुजरात के एक होलसेल व्यापारी से तो इस चक्कर में करीब 6 लाख का माल लेने के बहाने लाखों की ठगी की गई है। नेपाल और नॉर्थ-ईस्ट (पूर्वोत्तर भारत) तक के लोग इस फ्रॉड का शिकार होकर लुधियाना पहुंच रहे हैं। लोग ठग समझ रहे, मेरी बदनामी हो रही
कंवरदीप ने कहा कि मैं बहुत परेशान हो गया हूं। मेरे नाम पर ठगी की वजह से लोग मुझे ही ठग समझ रहे। मेरा सालों पुराना कारोबार और मार्केट में इज्जत खराब हो रही है। स्थिति ये है कि इन ठगों ने सोशल मीडिया पर मेरी और मेरी पत्नी-बच्चों व मां की फोटो तक लगा रखी है। ऐसे में लोग उन फोटो को निकालकर उन पर गालियां लिखते हैं। जिससे पूरा परिवार ही तनाव में है। ठोस कार्रवाई नहीं हो रही, 4 साल से परेशान
कंवरदीप सिंह का आरोप है कि वे पिछले 4 साल से लगातार साइबर क्राइम और पुलिस अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं। थाना, पुलिस कमिश्नर और DGP ऑफिस से लेकर वह मुख्यमंत्री भगवंत मान को भी ई-मेल से शिकायत कर चुके हैं। इस मामले में FIR भी हुई थी लेकिन उसके बाद ठगों को नहीं पकड़ा गया। मैं पेन ड्राइव में सारे सबूत और हार्ड कॉपी पुलिस को सौंप चुका हूं लेकिन फिर भी ठगी नहीं रुक रही। ****************** ये खबर भी पढ़ें: चंडीगढ़ में बुजुर्ग महिला का AI डीपफेक VIDEO बनाया: निवेश पर मुनाफे का लालच देकर 49.91 लाख ठगे, फेसबुक पर वित्त मंत्री का फर्जी वीडियो लगाया चंडीगढ़ सेक्टर-18 निवासी 57 वर्षीय गगनदीप कौर साइबर ठगों के जाल में फंसकर 49.91 लाख गंवा बैठीं। ठगों ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के पुराने भाषण को एआई तकनीक से बदलकर तैयार किए गए डीपफेक वीडियो के जरिए उन्हें निवेश पर भारी मुनाफे का भरोसा दिलाया। यूएस-ईरान युद्ध के दौरान निवेश करने पर अधिक रिटर्न मिलने का लालच देकर आरोपियों ने उनसे कुल 49.91 लाख रुपए विभिन्न खातों में ट्रांसफर करवा लिए। पढ़ें पूरी खबर



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *