लुधियाना में दिव्यांग बच्चे से कुकर्म कर हत्या: जंगल जाकर लाश तालाब में फेंकी, पहले भी 69 साल की महिला का रेप कर चुका आरोपी – Khanna News

लुधियाना में दिव्यांग बच्चे से कुकर्म कर हत्या:  जंगल जाकर लाश तालाब में फेंकी, पहले भी 69 साल की महिला का रेप कर चुका आरोपी – Khanna News




लुधियाना की खन्ना पुलिस ने 14 वर्षीय दिव्यांग बच्चे से कुकर्म और हत्या के मामले को सुलझाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उस पर आरोप है कि उसने पहले बच्चे के साथ कुकर्म किया। इसके बाद उसकी हत्या कर लाश जंगल में एक तालाब में फेंक दी। पुलिस ने एक महीने बाद इस ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री को सुलझाया है। जांच में यह भी पता चला है कि आरोपी पहले भी बच्चों और बुजुर्गों को निशाना बना चुका है। उसके खिलाफ बुजुर्ग महिला से रेप, धमकी देने जैसे मामले पहले से दर्ज हैं। पिछले महीने लापता हुआ था बच्चा यह घटना 6 मई 2026 को सामने आई थी, जब गुरुद्वारा कटाणा साहिब, दोराहा के पास जंगल क्षेत्र में रहने वाले 14 वर्षीय दिव्यांग बच्चे के लापता होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस ने बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया। स्थानीय लोगों की मदद से जंगल क्षेत्र में खोजबीन की गई और जांच के दौरान एक तालाब तक सुराग पहुंचे। बाद में गोताखोरों की सहायता से तालाब से बच्चे का शव बरामद किया गया। हत्या की जांच शुरू हुई, बाद में कुकर्म की धाराएं जोड़ीं प्रारंभिक जांच में हत्या का मामला दर्ज किया गया था। आगे की जांच में बच्चे के साथ कुकर्म की पुष्टि होने पर पॉक्सो एक्ट की धाराएं भी जोड़ी गईं। यह मामला पूरी तरह से ब्लाइंड मर्डर था, क्योंकि घटनास्थल सुनसान इलाके में होने के कारण पुलिस को कोई प्रत्यक्ष गवाह, सीसीटीवी फुटेज या डिजिटल साक्ष्य नहीं मिले थे। पुलिस टीमों ने मानव खुफिया जानकारी और लगातार फील्ड जांच का सहारा लिया। हजारों लोगों से पूछताछ की गई, सैकड़ों संदिग्धों की जांच की गई और लगातार खुफिया सूचनाएं जुटाई गईं, जिसके आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुंची। आरोपी पर पहले से रेप केस दर्ज जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी की पहचान दोराहा में जेलदार मोहल्ला के रहने वाले मन्नी कुमार के रूप में की। आरोपी को भवानीगढ़ (संगरूर) क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी आदतन यौन अपराधी है और पहले भी उसके खिलाफ रेप का केस दर्ज है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी के खिलाफ वर्ष 2018 में भी दोराहा थाने में रेप, चोरी, धमकी देने और अन्य गंभीर धाराओं के तहत मामले दर्ज हैं। जांच में यह भी पता चला कि आरोपी कम उम्र के बच्चों और बुजुर्ग लोगों को अपना निशाना बनाता था। 6 साल जेल में रह चुका आरोपी साल 2018 में आरोपी ने एक 69 साल की बुजुर्ग महिला के साथ रेप किया था। इसके बाद इसे कोर्ट ने सजा सुना दी थी। करीब 6 साल रहने के बाद दोषी मन्नी कुमार जेल से बाहर आया। इसके बाद से वह आवारा ही घूमता था। इस रेप केस के बाद उसके परिवार ने भी इससे नाता तोड़ लिया था और इसे घर से बेदखल कर दिया था। जानकारी यह भी है कि मन्नी कुमार नशे का आदी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी अन्य गैरकानूनी गतिविधियों में भी शामिल हो सकता है। उससे पूछताछ चल रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *