जालंधर 120 फुटी रोड पर हादसा-मोबाइल लेकर भागा युवक: 10 फीट उछलकर गिरा साइकिल सवार, 45 मिनट बाद पहुंची एंबुलेंस; पुलिस आई ही नहीं – Jalandhar News

जालंधर 120 फुटी रोड पर हादसा-मोबाइल लेकर भागा युवक:  10 फीट उछलकर गिरा साइकिल सवार, 45 मिनट बाद पहुंची एंबुलेंस; पुलिस आई ही नहीं – Jalandhar News




जालंधर की 120 फुटी रोड पर शाम 4 बजे ओवरस्पीड कार ने साइकिल सवार को हिट कर दिया। कार की टक्कर लगते ही साइकिल सवार बुजुर्ग लगभग 10 फीट उछलकर रोड पर गिरा। इससे उसके सिर के साइड में कनपटी पर चोट आई।
राहगीरों ने तुरंत घायल बुजुर्ग को रोड से उठाकर छाया में लेटाया, पानी पिलाया और एंबुलेंस को फोन किया लेकिन एंबुलेंस घटना के 45 मिनट बाद पहुंची। पुलिस को भी 112 पर फोन कर सूचित किया गया लेकिन पुलिस घायल को अस्पताल ले जाने तक घटना स्थल पर नहीं पहुंची थी।
हादसे के दौरान बुजुर्ग का मोबाइल सड़क पर गिर गया। जब तक राहगीरों ने बुजुर्ग को उठाकर छाया में लेटाया तब तक भीड़ के बीच से कोई युवक बुजुर्ग का मोबाइल लेकर भाग गया। आस-पास के लोगों के गिरा हुआ मोबाइल गाड़ियों के नीचे आस-पास भी ढूंढा लेकिन नहीं मिला। रिंग करने पर किसी ने फोन नहीं उठाया।
बुजुर्ग की पहचान टेगौर नगर के रहने वाले बोध राज के रूप में हुई है। घटना के बाद बुजुर्ग के आधार कार्ड और अन्य डॉक्यूमेंट से मिले मोबाइल नंबर से उनके बेटे को सूचित किया गया। बेटे ने आकर पिता को अस्पताल में दाखिल करवाया। बुजुर्ग की हालत गंभीर बनी हुई है। किसी ने कहा कार में नहीं जाए तो किसी ने कहा बैटरी कम है
घटना स्थल पर भीड़ जुटी देख दर्जनों वाहन चालक रुके लेकिन कोई भी बुजुर्ग को अस्पताल पहुंचाने के लिए राजी नहीं हुआ। जिस भी गाड़ी वाले से पूछा तो उनका एक ही जवाब था कि बुजुर्ग को गाड़ी में लिटाना मुश्किल होगा। कोई बोला गाड़ी की सीट छोटी है तो किसी ने बल्ड देख मना कर दिया। बेटरी रिक्शा से भी बुजुर्ग को ले जाने के लिए राहगीरों ने गुहार लगाई लेकिन रिक्शा वाले एक्सीडेंट केस देख ये बहाना बनाते दिखे की बेटरी कम है, वह अस्पताल तक नहीं पहुंच पाएंगे। डायल 112 पर सूचना के बाद भी पुलिस नहीं पहुंची
घटना स्थल से डॉयल 112 के जरिए इमरजेंसी सेवा के लिए कॉल की गई। 112 पर कॉल रिसीव होने के बाद सारा एड्रेस नोट किया गया लेकिन घटना स्थल पर करीब 45 मिनट तक बुजुर्ग रहा बावजूद इसके पुलिस नहीं पहुंची। एंबुलेंस के लिए जरूर बैक कॉल आई लेकिन तब तक बुजुर्ग को ले जाने का लोगों ने इंतजाम कर लिया था। आर्य स्कूल, मंगल मंडी के सामने हुआ हादसा
बुजुर्ग का एक्सीडेंट आर्य स्कूल मंगल मंडी के सामने बबरीक चौक के पास हुआ। बुजुर्ग जैसे ही साइकिल से टेगोर नगर जाने के लिए 120 फीट रोड पर चढ़ा तो चढ़ते ही नहर की तरफ से आ रही कार ने साइकिल को हिट कर दिया। कार ड्राइवर हिट करने के बाद 100 से ज्यादा स्पीड में निकल गया। घटना स्थल के पास सीसीटीवी नहीं होने से कार चालक का पता नहीं चल पाया है। सिल्वर कलर की कार की एक झलक दिखी और पलक झपकते ही कार ड्राइवर निकल गया। कार के ब्रेक इतने जोर से लगे कि लगभग 200 मीटर तक टायरों का प्रेक्शन की आवाज साफ सुनाई दी जिसे तुरंत लोग एकत्रित हो गए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *