UP पुलिस कॉन्स्टेबल पेपर लीक की अफवाह: भर्ती बोर्ड ने चैनल पर FIR की, 10 जून तक 28 लाख कैंडिडेट्स देंगे एग्जाम

UP पुलिस कॉन्स्टेबल पेपर लीक की अफवाह:  भर्ती बोर्ड ने चैनल पर FIR की, 10 जून तक 28 लाख कैंडिडेट्स देंगे एग्जाम


  • Hindi News
  • Career
  • UP Police Constable Exam 2026 | Paper Leak Rumor FIR | UPPBPB Warns Students

7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

उत्तर प्रदेश पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा 2026 आज से शुरू हुई है। एग्जाम शुरू होने से 2 दिन पहले उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड (यूपीपीआरपीबी) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर चल रही फर्जी पेपर लीक की खबरों के खिलाफ उम्मीदवारों को चेतावनी दी है।

QuoteImage

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा प्रस्तावित आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा का आयोजन दिनांक 08.06.2026, 09.06.2026 एवं 10.06.2026 को कराया जा रहा है । लिखित परीक्षा की शुचिता बनाये रखने के लिए उ०प्र०पुलिस भर्ती बोर्ड…— Uttar Pradesh Police Recruitment & Promotion Board (@upprpb) June 6, 2026

QuoteImage

6 जून को पेपर लीक की खबर वायरल हुई

बोर्ड के ट्विटर हैंडल पर जानकारी देते हुए अधिकारियों ने कहा कि वाट्सएप, ट्विटर, फेसबक, इंस्टाग्राम, यू ट्यूब और टेलीग्राम पर प्रसारित होने वाली खबरों की लगातार निगरानी की जा रही है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म टेलीग्राम चैनल यूपीपी एग्जाम पेपर ने 6 जून 2026 को यूपी पुलिस बोर्ड भर्ती 2026 का पेपर लीक होने की खबर को वायरल किया था।

इस चैनल पर परीक्षा से पहले उम्मीदवारों को गुमराह करके उनसे पैसे लेने का आरोप भी है। बोर्ड का दावा है कि यह खबर फेक है, जिसे फैलाने वालों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। 6 जून को लखनऊ के हुसैन गंज पुलिस स्टेशन में यूपीपी एग्जाम पेपर चैनल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई।

10 जून तक होंगे एग्जाम

बोर्ड ने उम्मीदवारों को सोशल मीडिया पर एग्जाम से संबंधित जारी की गई खबरों से सावधान रहने की सलाह दी है। यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल रिक्रूटमेंट परीक्षा 2026 का आयोजन 8, 9 और 10 जून को किया जाएगा। ये एग्जाम पूरे राज्य में 1100 से ज्यादा एग्जाम सेंटर्स पर होने वाले हैं।

पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी। बोर्ड के अनुसार उम्मीदवार एग्जाम की तैयारी पर ध्यान दें। वे रिक्रूटमेंट बोर्ड द्वारा जारी अपडेट्स पर नजर बनाए रखें।

QuoteImage

KIND ATTENTION RAIL PASSENGERS!EXAM SPECIAL TRAINS 2026It is notified for the information of all concerned that following exam special trains will be run by Northern Railway from 08.06.2026 (Monday) to 10.06.2026 (Wednesday) to facilitate the candidates appearing in UP Police… pic.twitter.com/yA8sLmII1h— Northern Railway (@RailwayNorthern) June 7, 2026

QuoteImage

CCTV कैमरे और ड्रोन से एग्जाम सेंटर की निगरानी

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में 28 लाख से अधिक उम्मीदवार शामिल होंगे। एग्जाम के दौरान किसी भी तरह की कोई नकल या गड़बड़ी न हो इसका खास ध्यान रखा जा रहा है। सुरक्षा के लिए सीसीटीवी और ड्रोन से निगरानी रखी जा रही है।

इस परीक्षा को लेकर राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भर्ती परीक्षा के लिए यात्रा करने वाले उम्मीदवारों को बसों में 50% की छूट दी है।परीक्षा की निगरानी के लिए पूरे राज्य में 30,000 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।

NEET 2026 परीक्षा रद्द हुई

पेपर लीक के आरोपों के बीच नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET (UG) 2026 परीक्षा रद्द कर दी। यह परीक्षा 3 मई को हुई थी। 22.79 लाख स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी थी। इसे 21 जून 2026 से दोबारा आयोजित किया जाएगा।

NEET का पेपर ‘क्वेश्चन बैंक’के जरिए लीक किया गया। इसमें फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी के 300 से ज्यादा सवाल थे। ये सभी सवाल हाथ से लिखे गए और इनकी हैंडराइटिंग भी एक ही थी।

‘क्वेश्चन बैंक’ में फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी के 300 से ज्यादा सवाल थे। इसमें से 150 सवाल हूबहू NEET के पेपर में आए। पेपर में कुल 180 सवाल हल करने होते हैं और प्रत्येक सवाल 4 अंक का होता है। यानी 720 में से 600 नंबर के सवाल सीधे ‘क्वेश्चन बैंक’ से आए।

BPSC ने AEDO एग्जाम नकल की वजह से रद्द की BPSC ने सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी (AEDO) एग्जाम रद्द की। एग्जाम में गड़बड़ी और को लेकर 6 जिलों में 8 FIR दर्ज हुई थी। जिसके बाद आयोग ने इस परीक्षा को रद्द करने का फैसला लिया। इस एग्जाम का आयोजन 14, 15, 17, 18, 20 और 21 अप्रैल 2026 को हुआ था।

इसके साथ ही आयोग ने 32 उम्मीदवारों को इस एग्जाम से प्रतिबंधित भी किया। ये अब आयोग की किसी भी आगामी परीक्षा में शामिल नहीं हो सकेंगे। इस परीक्षा के लिए 11 लाख कैंडिडेट्स ने आवेदन किया था।

एसआई भर्ती-2021 भी हो चुकी है रद्द री-एग्जाम पेपर लीक के चलते हुआ

पेपर लीक को लेकर चर्चित रही एसआई भर्ती-2021 का री-एग्जाम अब सिर्फ 1 दिन में होगा। पहले यह परीक्षा 3 दिन में हुई थी। री-एग्जाम की डेट 20 सितंबर 2026 होगी।

————-

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *