हिमाचल-सेल्फी लेते नदी में पंजाब के 3 टूरिस्ट बहे: मणिकर्ण में बड़ा हादसा टला; लोगों के शोर मचाने पर बचाव दल ने किया रेस्क्यू – Patlikuhal News

हिमाचल-सेल्फी लेते नदी में पंजाब के 3 टूरिस्ट बहे:  मणिकर्ण में बड़ा हादसा टला; लोगों के शोर मचाने पर बचाव दल ने किया रेस्क्यू – Patlikuhal News




कुल्लू जिले के मणिकर्ण में मंगलवार को एक बड़ा हादसा टल गया। पंजाब से आए एक ही परिवार के 3 सदस्य पार्वती नदी में बह गए थे, जिन्हें सुरक्षित बचा लिया गया। वे नदी किनारे सेल्फी रहे थे। यह घटना उस समय हुई जब परिवार गुरुद्वारा साहिब में दर्शन के बाद नदी किनारे सेल्फी ले रहा था। परिवार की अभी पहचान नहीं हो पाई है। इसी दौरान वह नदी के अत्यधिक करीब चले गए और अचानक संतुलन बिगड़ने से तेज बहाव की चपेट में आ गए।आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत शोर मचाया और बचाव कार्य शुरू कर दिया। 2 पर्यटक कुछ दूरी पर खुद ही किनारे आ गए, जिन्हें स्थानीय लोगों ने सुरक्षित बाहर निकाला। तीसरे व्यक्ति को बचाव दल ने तत्परता दिखाते हुए सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में तीनों पर्यटकों की हालत सामान्य बताई जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। नदी-नालों और तेज बहाव वाले क्षेत्रों से सुरक्षित दूरी बनाए रखें इस घटना के बाद कुल्लू के पुलिस अधीक्षक ने पर्यटकों से अपील की है कि वे नदी-नालों और तेज बहाव वाले क्षेत्रों से सुरक्षित दूरी बनाए रखें। उन्होंने प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करने और फोटो-वीडियो बनाने के दौरान किसी भी तरह का जोखिम न उठाने की सलाह दी। एसपी ने बताया कि पहाड़ी क्षेत्रों में नदियों का जलस्तर और बहाव अचानक बढ़ सकता है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *