अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर संगरूर में जुटे लोग: आप विधायक बोलीं- ‘करो योग, रहो स्वस्थ’; स्वास्थ्य के लिए शुरू की गईं योगशालाएं – Sangrur News

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर संगरूर में जुटे लोग:  आप विधायक बोलीं- ‘करो योग, रहो स्वस्थ’; स्वास्थ्य के लिए शुरू की गईं योगशालाएं – Sangrur News




आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस संगरूर सहित पूरे देश में उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शहर में विभिन्न स्थानों पर योग शिविर आयोजित किए गए, जिनमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर संगरूर के श्री महाकाली मंदिर में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस आयोजन में शहर के निवासियों ने बड़ी संख्या में शिरकत की और विभिन्न योगासन किए। इस कार्यक्रम में संगरूर की विधायक नरिंदर कौर भारज और अन्य प्रमुख नेता भी उपस्थित थे। उन्होंने लोगों के साथ मिलकर योग अभ्यास किया। MLA बोले- स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए योगशालाएं शुरू की गई मीडिया से बात करते हुए विधायक नरिंदर कौर भारज ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए योगशालाएं शुरू की गई हैं। इसका उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को योग से जोड़कर स्वस्थ जीवन जीने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने बताया कि योग शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभदायक है और प्रत्येक व्यक्ति को इसे अपने दैनिक जीवन में शामिल करना चाहिए। लोगों से योग अपनाने की अपील करते हुए उन्होंने ‘करो योग, रहो स्वस्थ’ के संदेश को आज भी उतना ही प्रासंगिक बताया। इस दौरान योग विशेषज्ञों ने योग के विभिन्न लाभों पर प्रकाश डाला और लोगों को नियमित अभ्यास के लिए प्रेरित किया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *