नाबालिग छात्र के साथ मारपीट की, 8 पर केस – Sangrur News
संगरूर| नाबालिग छात्र के साथ मारपीट करने व 3 हजार रुपए छीनने के आरोप में 8 नौजवानों पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। लौंगोवाल निवासी नाबालिग युवक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह लौंगोवाल के कॉलेज में डिप्लोमा करता है। उसके फोन पर आरोपियों ने फोन किया कि वह साइंस ब्लॉक में खड़े है। जब वह वहां गया तो जसकरन सिंह, सहजपाल सिंह, अमृत सिंह, मनी, मनी गिल, खुश मंडेर हरमन व प्रिंस ने उसके साथ मारपीट की जो उसके 3 हजार छीनकर ले गए। आरोपियों ने मारपीट करते हुए वीडियो भी बनाई है। पुलिस ने थाना लौंगोवाल में उक्त सभी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
Source link

