बरनाला में अवैध हथियार के साथ दो गिरफ्तार: गश्त के दौरान देसी कट्टा और कारतूस बरामद, आर्म्स एक्ट के तहत मामला – Barnala News
जिला बरनाला की महल कलां थाना पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दो युवकों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों से एक .315 बोर का देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को देख भागने की कर रहे थे कोशिश मामले की जानकारी देते हुए एएसआई बलकौर सिंह ने बताया कि एसएसपी बरनाला मोहम्मद सरफराज आलम और डीएसपी महल कलां सतविंदर सिंह विर्क के विशेष दिशा-निर्देशों पर यह कार्रवाई अमल में लाई गई है। थाना प्रभारी कुलविंदर सिंह धालीवाल के नेतृत्व में जब पुलिस टीम अनाज मंडी महल कलां के पास मुस्तैदी से गश्त कर रही थी, तभी वहां दो संदिग्ध युवक घूमते हुए दिखाई दिए। पुलिस टीम ने जब उन्हें रुकने का इशारा किया, तो वे घबराकर भागने लगे। हालांकि, मुस्तैद पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी कर मौके पर ही दोनों को दबोच लिया। आरोपियों की हुई पहचान, मिला देसी कट्टा पुलिस द्वारा पकड़े गए दोनों आरोपियों की पहचान हरदीप सिंह उर्फ निक्कू (पुत्र हरबंस सिंह, निवासी महल कलां) कुलदीप सिंह उर्फ बोबी (पुत्र जगतार सिंह, निवासी महल कलां) के रूप में हुई। दोनों की मौके पर तलाशी ली गई, तो उनके पास से एक .315 बोर का देसी कट्टा (कंट्रीमेड पिस्टल) और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ, जिसे पुलिस ने तुरंत जब्त कर लिया। कोर्ट से पुलिस रिमांड पर भेजा पुलिस ने दोनों आरोपियों कोअदालत में पेश किया, जहां से उन्हें पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस का मुख्य फोकस अब यह पता लगाने पर है कि आरोपी यह अवैध हथियार कहां से और किस सप्लायर से खरीदकर लाए थे, और क्या इनका इस्तेमाल इलाके में किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने के लिए किया जाना था।
Source link

