पंजाबी सिंगर आर नैत के नए सॉन्ग पर कंट्रोवर्सी: शिवसेना ने कहा- साधुओं को आपत्तिजनक ढंग से दिखाया, लुधियाना पुलिस को दी शिकायत – Ludhiana News
पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के मशहूर सिंगर आर नैत अपने एक नए गाने ‘रील’ को लेकर विवादों में घिर गए हैं। इस गाने को लेकर लुधियाना में हिंदू संगठन ‘शिवसेना पंजाब’ ने कड़ा ऐतराज जताया है। संगठन का आरोप है कि आर नैत ने अपने गाने में हिंदू साधुओं और सनातन धर्म के पवित्र प्रतीकों का बेहद आपत्तिजनक दिखाया है, जिससे करोड़ों हिंदुओं की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। इस मामले को लेकर शिवसेना ने लुधियाना के थाना डिवीजन नंबर 3 में सिंगर के खिलाफ लिखित शिकायत दे दी है और गायक के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शिकायत मिलने की पुष्टि की है और वीडियो की जांच शुरू कर दी है। सॉन्ग के वीडियो में क्या दिखाया गया है, पहले यह जानिए…. हिंदू संगठनों ने विरोध में क्या-क्या कहा, जानिए… SHO बोले- जांच के बाद होगी कार्रवाई
लुधियाना के थाना डिवीजन नंबर 3 के प्रभारी (SHO) अमरजीत सिंह ने कहा कि लिखित शिकायत प्राप्त हो चुकी है। शिकायत में धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। संबंधित वीडियो (रील) और उससे जुड़े अन्य तकनीकी तथ्यों की पड़ताल की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद, जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर वरिष्ठ अधिकारियों की सहमति और कानून के अनुसार आगे की उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पंजाबी सिंगर आर नैत से जुड़े विवाद, पढ़िए…
Source link

