फाजिल्का में लोगों ने पकड़े 2 लुटेरे: सैर कर रहे व्यक्ति से मोबाइल-पर्स छीना, भीड़ ने की पिटाई; रेलवे पुलिस के हवाले – Fazilka News

फाजिल्का में लोगों ने पकड़े 2 लुटेरे:  सैर कर रहे व्यक्ति से मोबाइल-पर्स छीना, भीड़ ने की पिटाई; रेलवे पुलिस के हवाले – Fazilka News




फाजिल्का में रेलवे स्टेशन के पास सैर कर रहे एक व्यक्ति के साथ लूटपाट की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि पीड़ित के शोर मचाने पर स्थानीय लोगों ने आरोपियों का पीछा किया और दो युवकों को पकड़ लिया। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। जानकारी देते हुए परशोत्तम कुमार ने बताया कि वह रविवार शाम रेलवे स्टेशन के पास सैर कर रहे थे, तभी अचानक पीछे से चार-पांच युवक आए और उन्हें पकड़ लिया। जब उन्होंने शोर मचाया तो आरोपियों ने उनका मुंह बंद कर दिया और जेब से पर्स व मोबाइल छीनकर फरार हो गए। आरोपियों की लोगों ने जमकर पिटाई की इसके बाद उन्होंने शोर मचाया, जिस पर स्थानीय लोगों ने पीछा कर दो युवकों को पकड़ लिया। फिरनी रोड पर पकड़े गए आरोपियों की लोगों ने जमकर पिटाई की और बाद में पुलिस को बुलाकर उन्हें सौंप दिया। मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है। युवकों को रेलवे पुलिस के हवाले किया जा रहा उधर पुलिस अधिकारी जगदीश सिंह ने बताया कि सूचना मिलने के बाद वह मौके पर पहुंचे और लोगों द्वारा पकड़े गए दो युवकों को रेलवे पुलिस के हवाले किया जा रहा है। आगे की कार्रवाई रेलवे पुलिस द्वारा की जाएगी, क्योंकि वारदात रेलवे क्षेत्र में हुई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *