लुधियाना में घर पर बरसाईं ईंटें VIDEO: तेजधार हथियारों से वाहनों में की तोड़फोड़,सीसीटीवी में कैद हुई गुंडागर्दी – Ludhiana News

लुधियाना में घर पर बरसाईं ईंटें VIDEO:  तेजधार हथियारों से वाहनों में की तोड़फोड़,सीसीटीवी में कैद हुई गुंडागर्दी – Ludhiana News



लुधियाना के मॉडल टाउन इलाके के अधीन आते डॉ. अंबेडकर नगर सरेआम गुंडागर्दी करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इलाके में सरेराह हुड़दंग मचाते हुए हमलावरों ने एक घर को निशाना बनाया और बाहर खड़े वाहनों को बुरी तरह तोड़ दिया। यह पूरी वारदात गली में लगे स

.

दो दिन से लगातार मचा रहे थे हुड़दंग: पीड़ित राजू

मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित राजू ने बताया कि पिछले दो दिनों से लगातार 10 से 12 अज्ञात युवक गली में आकर हुड़दंग मचा रहे थे और माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे थे। राजू ने आरोप लगाया कि ये लोग इलाके में नशा बेचने का धंधा करते हैं। बीते दिन इन आरोपियों ने बिना किसी बात के अचानक उनके घर पर हमला बोल दिया। हमलावरों ने न सिर्फ घर को निशाना बनाया, बल्कि बाहर खड़े वाहनों पर भी जमकर गुस्सा निकाला और उन्हें बुरी तरह तोड़ दिया।

CCTV में कैद खौफनाक मंजर: 3 मिनट तक थमी रहीं सांसें

वारदात का जो सीसीटीवी वीडियो सामने आया है, वह बेहद हैरान करने वाला है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह अचानक 10 से 12 युवकों का एक गुट हाथों में तेजधार हथियार और ईंट-पत्थर लेकर गली में दाखिल होता है।

घर पर बरसाए पत्थर: गली में घुसते ही इन बदमाशों ने राजू के घर पर ताबड़तोड़ ईंटें और पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। गेट पर हथियारों से वार:हमलावर यहीं नहीं रुके, उन्होंने अपने हाथों में पकड़े तेजधार हथियारों से घर के मुख्य गेट पर भी जोर-जोर से वार किए ताकि उसे तोड़ा जा सके।

वाहनों की तोड़फोड़: बदमाशों ने गली में खड़ी 3 मोटरसाइकिल और 1 एक्टिवा को निशाना बनाया। वीडियो में आरोपी साफ तौर पर इन वाहनों पर हथियारों और पत्थरों से वार कर उन्हें तोड़ते हुए नजर आ रहे हैं।

दहशत का माहौल: जब गली में शोर मचा तो कुछ पड़ोसी मदद के लिए बाहर आने लगे। लेकिन बेखौफ बदमाशों ने बाहर आ रहे लोगों को भी हथियारों के बल पर डराया-धमकाया और जबरन घरों के अंदर वापस भेज दिया। करीब 3 मिनट तक गली में यह खूनी खेल और तांडव चलता रहा, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

पुलिस का बयान: पुराना है झगड़ा, वीडियो के आधार पर मामला दर्ज

इस पूरे मामले को लेकर जब मॉडल टाउन के एसएचओ (SHO) से बात की गई तो उन्होंने बताया कि यह मामला पुलिस के ध्यान में है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि दोनों पक्षों का आपस में पुराना झगड़ा चल रहा है और ये पहले भी एक-दूसरे के खिलाफ पुलिस में पर्चा (मामला) दर्ज करवा चुके हैं। एसएचओ ने कहा कि इस ताजा घटना का सीसीटीवी वीडियो पुलिस के हाथ लग चुका है। वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। किसी भी उपद्रवी को बख्शा नहीं जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *