ज्वेलर ने बताई डेढ़ मिनट में हुई लूट की कहानी: गले पर तलवार, माथे पर तानी पिस्तौल; मैंने कहा-जो लेना है ले लो, बस जान बख्श दो – Ludhiana News

ज्वेलर ने बताई डेढ़ मिनट में हुई लूट की कहानी:  गले पर तलवार, माथे पर तानी पिस्तौल; मैंने कहा-जो लेना है ले लो, बस जान बख्श दो – Ludhiana News




लुधियाना के जगराओं में बदमाशों ने ज्वेलरी शॉप पर लूट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने 1 मिनट 30 सेकेंड में पूरी वारदात को अंजाम दिया। ज्वेलरी शॉप के मालिक अशोक कुमार शौकी हथियारों के बल पर की गई लूट से सहम गए। अशोक कुमार शौकी ने डेढ़ मिनट में हुई लूटपाट की पूरी कहानी बताई। उन्होंने बताया कि उनके पास कस्टमर बैठा था जिस पर उन्होंने आते ही तलवार से अटैक कर दिया और फिर पिस्टल निकाल दी। लुटरों ने गले पर तलवार रखी, माथे पर पिस्तौल तानी। जिस पर मैंने उन्हें कहा कि जो लेना है ले लो बस जान बख्श दो। ज्वेलर का कहना है कि जब वो दुकान के अंदर अचानक आए और तलवार से ग्राहक पर हमला करने लगे तो वो सहम गए। उन्होंने कहा कि वो लुटेरों को कहते रहे ग्राहक को मत मारो। लेकिन वो ग्राहक पर हमला करते रहे। बाद में उन्होंने मेरे पर भी हमला कर दिया। दुकानदार सुनाई डेढ़ मिनट में हुई घटना की पूरी कहानी दुकानदार ने अशोक ने घटना की पूरी जानकारी देते हुए कहा कि- यहाँ मैं और मेरा कस्टमर बैठा हुआ था जी। मैं उसके वास्ते सामान तैयार कर रहा था, मतलब ऑर्डर था उसका। उसने बोला कि मुझे अभी तैयार कर दो, क्योंकि मुझे सुबह 6:30 बजे जाना है। मैंने उसे कहा चलो मैं तैयार करता हूं। उसके बाद में सामान तैयार करने लगा। इतने में तीन लोग अंदर आ गए।एक के पास ‘कृपाण’ यानि तलवार थी और दो के पास ‘पिस्तौल’ थी। आते ही जो मेरा कस्टमर बैठा हुआ था। उन्होंने आते ही उस पर तलवार से हमला करना शुरू कर दिया। उसने रोकने की कोशिश की तो बदमाशों ने तलवार उसके गले पर रख दी। फिर मेरे आगे पिस्तौल कर दिया, मैंने कहा- जो लेना है ले लो। मैं ऐसे पीछे हो गया। एक काउंटर के अंदर आ गया और दराज खोलने लगा। फिर दूसरी तरफ से भी एक काउंटर के अंदर आया और दराज खोलने लगा। काउंटर पर और दराजों में कुछ चांदी का सामान था वो निकालने लगे। मेरी जेब में भी कुछ सामान था उसे भी निकाल दिया।मेरा पर्स भी निकाल लिया। फिर काउंटर से निकलने से पहले उन्होंने दराज में से चांदी के गहनों के डब्बे उठाए और साथ ले गए।जाने लगे, मैं तो फिर… साइड में खड़ा था, तो उन्होंने मुझे धक्का मार के यहां कोने में खड़ा कर दिया। और मुझे कहने लगे- ‘तू पीछे हो जा, बैठ जा।’ मैं फिर पीछे हो गया, वहीं खड़ा रहा। एक ने मुझे काउंटर पर पटका और पीछे गिरा दिया। उसके बाद वह बाहर निकल गए। बाहर का जो गेट (शटर) था, वह आधा गिरा दिया, शटर खींच दिया। फिर उसने आकर शटर को ऊपर से पूरा खोला। तीन जने थे, वह एक इस तरफ़ को गए और एक उस तरफ़ को गए। दो के मुंह पर रूमाल बंधे थे एक का मुंह खुला था। बेटा बोला: “करीब 4.5 लाख का नुकसान पीड़ित ज्वेलर के बेटे ने नुकसान की पूरी डिटेल देते हुए बताया कि बदमाशों ने हथियारों के बल पर पूरे परिवार को डरा दिया था। उसका कहना है कि नुकसान तकरीबन… 3 से 3.5 लाख रुपये का हुआ है। चांदी तकरीबन 1 किलो के आसपास होगी, और बाकी दूसरा सामान हो गया। 5-6 ग्राम की सोने की चेन थी जी, और तीन चैनें थीं 20-20 ग्राम की (सोने की)। तकरीबन 70 ग्राम के आसपास सोने की चेन हो गई। और तीन डिब्बे थे, जैसे मान लो एक तो कंगन का था, कुछ चांदी की पायल थीं और चैनें थीं। तीन डिब्बे इकट्ठे ही ले गए, मान लो एस्टीमेट 1 किलो चांदी होगी।मान लो 1 किलो चांदी और बाकी लाख-सवा लाख रुपये की सोने की चेन हो गई। वही है, ₹4.5 लाख के आसपास का टोटल नुकसान है। हमने तो डर के मारे ही सारा कुछ ले जाने दिया, क्योंकि डैडी ने कहा कि मरने से तो अच्छा है कि जो लेकर जा रहे हैं, उन्हें ले जाने दो। उनके पास हथियार थे। 1 मिनट 27 सेकेंड की CCTV फुटेज आई सामने दुकानदार अशोक कुमार शौकी ने बताया कि उन्होंने दुकान में सीसीटीवी कैमरे लगाए थे। बदमाशों ने जो लूट की घटना को अंजाम दिया है उसका डेढ़ मिनट की सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। उनका कहना है कि सीसीटीवी में एक-एक मूवमेंट कैप्चर हुई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में ले लिया और उसके आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। शहर में लुटेरे हुए बेखौफ, तीन जगह की वारदात जगराओं के पूर्व पार्षद रविंदरपाल सिंह राजू का कहना है कि शहर में लुटेरे में पुलिस का भी डर नहीं है। उन्होंने कहा कि लुटेरों ने एक घंटे के अंदर तीन जगह वारदात करने की कोशिश की। पहले दो अस्पतालों में गए और जब वहां लूट नहीं कर पाए तो ज्वेलरी शॉप पर आ गए। उनका कहना है कि यह ज्वेलरी शॉप जगराओं के मेन मार्केट में है। यहां से चंद कदमों पर पुलिस का नाका होता है। इसके बावजूद भी लुटेरे बेखौफ वारदात कर रहे हैं। पुलिस कर रही लुटेरों की पहचान डीएसपी कुलवंत सिंह ने बताया कि पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। पुलिस ने आरोपियों के फेस डिटेक्ट कर दिए हैं और अब उनकी पहचान की जा रही है। उनका कहना है कि सभी थानों व आसपास के जिलों को भी इस बारे में अवगत कर दिया है और आरोपियों की फोटो उन्हें भेज दी गई हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *