अबोहर में 24 घंटे में चोरी का खुलासा: कपड़ों की दुकान से चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, एक की तलाश में दी जा रही दबिश – Abohar News

अबोहर में 24 घंटे में चोरी का खुलासा:  कपड़ों की दुकान से चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, एक की तलाश में दी जा रही दबिश – Abohar News




अबोहर के नई आबादी क्षेत्र में स्थित ‘ब्रदर्स हब’ नामक रेडीमेड कपड़ों की दुकान में हुई चोरी की बड़ी वारदात को थाना नंबर 2 की पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर सुलझा लिया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तीन आरोपियों की पहचान कर उनमें से दो को धर दबोचा है, जबकि तीसरे की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। थाना प्रभारी भीटी ने भी साफ किया कि स्थानीय लोगों के सहयोग से पूरे लाइनपार क्षेत्र को असामाजिक तत्वों से पूरी तरह मुक्त कराया जाएगा और सुरक्षा के मद्देनजर जल्द ही इलाके में नाइट पेट्रोलिंग (रात्रिकालीन गश्त) को और ज्यादा बढ़ाया जाएगा। शटर के ताले तोड़कर उड़ाए कपड़े और नकदी दुकान संचालक प्रवीण कुमार पुत्र बिल्लू राम, निवासी अबोहर ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया था कि शनिवार रात वह रोजाना की तरह अपनी दुकान बंद करके घर गए थे। रविवार सुबह जब वह दुकान पर पहुंचे, तो उनके होश उड़ गए। दुकान के शटर के ताले टूटे हुए थे।
चोर दुकान के अंदर से करीब 50 हजार रुपये की कीमत के ब्रांडेड जींस-शर्ट और गल्ले (कैश काउंटर) में रखी करीब 10 से 12 हजार रुपये की नकदी समेट कर फरार हो गए थे। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि चोरों ने हैंडपंप की हत्थी और लोहे की सब्बल का इस्तेमाल कर शटर के ताले तोड़े थे। सीसीटीवी फुटेज से खुले चोरों के राज वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला। फुटेज में देर रात तीन युवक संदिग्ध हालत में गली में घूमते और वारदात को अंजाम देते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए तीनों की पहचान कर ली। इसमें पियूष निवासी नई आबादी, गली नंबर 9 और विशाल उर्फ लाला (निवासी गली नंबर 15 को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि मंथन (निवासी गली नंबर 17) की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। रिमांड पर लेकर होगी पूछताछ और सामान की बरामदगी मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी रविंद्र सिंह भीटी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड के दौरान आरोपियों से सख्ती से पूछताछ की जाएगी ताकि दुकान से चोरी हुआ पूरा सामान और नकदी बरामद की जा सके। इसके साथ ही फरार आरोपी मंथन के ठिकानों का पता लगाने और इस वारदात में शामिल अन्य संभावित चेहरों का पर्दाफाश करने की कोशिश की जा रही है। थाना प्रभारी की कार्यप्रणाली से जनता में विश्वास सिर्फ 24 घंटे के भीतर चोरी की इस गुत्थी को सुलझाने पर क्षेत्र के निवासियों और व्यापारिक संगठनों ने थाना प्रभारी रविंद्र सिंह भीटी की पीठ थपथपाई है और पुलिस प्रशासन के प्रति संतोष व्यक्त किया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नए थाना प्रभारी के आने के बाद से अपराधियों पर नकेल कसी गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *