जगराओं में मिनी बस-ऑटो ड्राइवरों में टकराव: सवारियों को लेकर विवाद, एक पक्ष पहुंचा एसडीएम तो दूसरा एसएसपी के पास – Jagraon News

जगराओं में मिनी बस-ऑटो ड्राइवरों में टकराव:  सवारियों को लेकर विवाद, एक पक्ष पहुंचा एसडीएम तो दूसरा एसएसपी के पास – Jagraon News




जगराओं में मिनी बस और ऑटो ड्राइवरों के बीच सवारियों को लेकर चल रहा विवाद एक बार फिर बढ़ गया है। दोनों पक्षों ने न्याय के लिए अधिकारियों से संपर्क किया है; एक पक्ष ने एसडीएम से और दूसरे ने एसएसपी से गुहार लगाई है। यह लगातार बढ़ता विवाद पुलिस के लिए नई चुनौती बन गया है। यह विवाद कुछ दिन पहले सवारियां बैठाने को लेकर हुई कहासुनी के बाद शुरू हुआ था। उस समय दोनों पक्षों ने पुलिस में अलग-अलग शिकायतें दर्ज कराई थीं, लेकिन अब यह मामला फिर से गरमा गया है। ऑटो ड्राइवरों का आरोप है कि गांवों में चलने वाली मिनी बसों के ड्राइवर उनके साथ धक्का-मुक्की करते हैं और उन्हें सवारियां नहीं बैठाने देते। उनका यह भी कहना है कि यदि वे सवारियां लेकर जाते हैं, तो बस ड्राइवर उनके साथ मारपीट और अभद्र व्यवहार करते हैं। मिनी बस ड्राइवर बोले- टैक्स और अन्य सभी निर्धारित शुल्क अदा करते हैं दूसरी ओर, मिनी बस ड्राइवरों का दावा है कि वे सरकार को परमिट फीस, टैक्स और अन्य सभी निर्धारित शुल्क अदा करते हैं। उनका आरोप है कि अधिकांश ऑटो ड्राइवर बिना परमिट और टैक्स के गांवों से सवारियां उठाकर उनके रोजगार पर नकारात्मक प्रभाव डाल रहे हैं। मिनी बस ड्राइवरों ने प्रशासन से इस समस्या का स्थायी समाधान निकालने की मांग की है। एक ऑटो ड्राइवर सुखजीत सिंह ने बताया कि शहर से सवारी छोड़कर लौटते समय कुछ बस ड्राइवरों ने उसका ऑटो रोक लिया और बहस शुरू कर दी। सुखजीत सिंह ने आरोप लगाया कि बस ड्राइवरों ने उसके ऑटो के टायर में सूआ मारकर पंचर कर दिया। बस ड्राइवरों का कहना है कि उनकी बसें निर्धारित परमिट के तहत गांवों में संचालित होती हैं। उनका तर्क है कि यदि ऑटो ड्राइवर भी गांवों से सवारियां उठाने लगेंगे, तो उनकी बसों में सवारियां नहीं बैठेंगी। बस ड्राइवरों का मानना है कि ऑटो का संचालन केवल शहर की सीमा तक ही होना चाहिए। ऑटो ड्राइवरों ने एसएसपी डॉ. अंकुर गुप्ता को शिकायत देकर बस ड्राइवरों पर धक्केशाही का आरोप लगाया और कार्रवाई की मांग की। उनका कहना है कि यदि उन्हें न्याय नहीं मिला तो वे धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *