पंजाब में 2800 नए डिपो होल्डरों को मिलेंगे लाइसेंस: मोहाली में आज राज्य स्तरीय कार्यक्रम, लाखों लोगों को घर के पास मिलेगा राशन – Chandigarh News

पंजाब में 2800 नए डिपो होल्डरों को मिलेंगे लाइसेंस:  मोहाली में आज राज्य स्तरीय कार्यक्रम, लाखों लोगों को घर के पास मिलेगा राशन – Chandigarh News




पंजाब की भगवंत मान सरकार आज लोगों को उनके घरों के नजदीक राशन उपलब्ध करवाने के लिए नई पहल शुरू करने जा रही है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री मोहाली में 2800 नए राशन डिपो होल्डरों को लाइसेंस जारी करेंगे। यह अलॉटमेंट सरकार की ‘नई राशन डिपो अलॉटमेंट पॉलिसी’ के तहत की जा रही है। नए राशन डिपो खुलने से प्रदेश के करीब 5.5 लाख राशन कार्ड धारकों को उनके घर के पास ही राशन उपलब्ध हो सकेगा। मान सरकार का मुख्य उद्देश्य हर गांव और शहरी क्षेत्र में डिपो स्थापित करना है, ताकि लोगों को राशन लेने के लिए दूर न जाना पड़े और उन्हें किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। नई नीति के तहत आवंटित किए जा रहे 2800 राशन डिपो में समाज के हर वर्ग को प्रतिनिधित्व दिया गया है। पारदर्शिता और सामाजिक न्याय को ध्यान में रखते हुए डिपो का आवंटन इस प्रकार किया गया है: वर्तमान में 40 लाख परिवारों को मिल रहा है लाभ मौजूदा समय में पंजाब सरकार प्रदेश के 14,000 राशन डिपो के माध्यम से ‘स्मार्ट राशन कार्ड स्कीम’ के तहत पंजीकृत 40 लाख परिवारों को मुफ्त गेहूं और ‘मेरी रसोई’ राशन किट उपलब्ध करा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *