एडीसी जनरल के कोर्ट रूम में यूनियन की जंग, दो प्रधानों में हुई नोकझोंक – Jalandhar News

एडीसी जनरल के कोर्ट रूम में यूनियन की जंग, दो प्रधानों में हुई नोकझोंक – Jalandhar News



जालंधर| जिला प्रशासकीय परिसर में शुक्रवार को उस समय अजीब स्थिति बन गई, जब एडीसी जनरल के कोर्ट रूम में कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर बुलाई गई डीसी ऑफिस यूनियन की बैठक दो प्रधानों के बीच तीखी बहस बाजी में बदल गई। सूबा प्रधान और जिला प्रधान के बीच तीखी नोकझोंक, आरोप-प्रत्यारोप और तू-तू, मैं-मैं इतनी बढ़ गई कि बैठक का मुद्दा पीछे छूट गया और पूरे परिसर में इसी विवाद की चर्चा होती रही। जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स स्थित एडीसी जनरल के कोर्ट रूम में डीसी ऑफिस यूनियन की ओर से कर्मचारियों की लंबित मांगों और विभिन्न प्रशासनिक मामलों को लेकर बैठक रखी गई थी। बैठक शुरू होते ही सूबा प्रधान और जिला प्रधान के बीच मतभेद खुलकर सामने आ गए। दोनों नेताओं ने एक-दूसरे पर कर्मचारियों के हितों की अनदेखी करने के आरोप लगाए। विवाद इतना बढ़ा कि पदोन्नति, नियुक्तियों और यूनियन की कार्यप्रणाली को लेकर भी सवाल उठाए गए। एक-दूसरे के कार्यकाल और फैसलों पर भी तीखी टिप्पणियां की गईं। बैठक के दौरान पिछले महीने पुलिस को दी गई एक शिकायत का मुद्दा भी उठ गया। शिकायत में लिखी कुछ बातों पर आपत्ति जताते हुए दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते माहौल गरमा गया। यह तीखी नोकझोंक उस कोर्ट रूम में हुई, जहां सामान्य तौर पर प्रशासनिक मामलों की सुनवाई और फैसले सुनाए जाते हैं। कर्मचारियों की समस्याओं का हल निकालने के लिए बुलाई गई बैठक खुद विवाद का कारण बन गई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *