जालंधर में शादी 6 महीने बाद नवविवाहिता ने की आत्महत्या: नेपाल का रहने वाला है परिवार, फंखे से लटकर दी जान,पुलिस जांच शुरु – Jalandhar News
जालंधर के सुदामा विहार इलाके में शादी के महज 6 महीने बाद ही एक नवविवाहिता रंजना ने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। मृतका और उसका पति मूल रूप से नेपाल के रहने वाले थे और कुछ समय पहले ही जालंधर आकर किराए के मकान में रह रहे थे। पति होटल में वेटर का काम करता है। घटना के वक्त पति काम पर गया हुआ था और जब वह घर लौटा तो पत्नी का शव पंखे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जालंधर के सिविल अस्पताल भिजवाया। मृतका की सास की सहेली ने सिविल अस्पताल में मीडिया से बात करते हुए बताया कि दोनों की लव मैरिज हुई थी। शुरुआत में दोनों बेहद राजी-खुशी और प्यार से रह रहे थे। उनके बीच कभी कोई बड़ा झगड़ा या अनबन देखने को नहीं मिली थी, इसलिए इस अचानक उठाए गए कदम से हर कोई सदमे में है।
घटना के समय घर पर कोई नहीं था घटना के समय घर पर कोई मौजूद नहीं था। मृतका का पति jराजन एक होटल में वेटर का काम करता है और वह ड्यूटी पर गया हुआ था। वहीं, सास अपनी बेटी के घर गई हुई थी। जब पति काम खत्म करके घर वापस लौटा, तो उसने अपनी पत्नी को पंखे के फंदे से लटका हुआ पाया। बदहवास हालत में उसने तुरंत इसकी जानकारी आसपास के लोगों और पुलिस को दी।
पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं बरामद हुआ पुलिस को इस मामले में मौके से कोई भी सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। हालांकि, जांच में यह बात सामने आई है कि आत्महत्या करने से ठीक पहले लड़की ने किसी से फोन पर लंबी बात की थी और कुछ चैट भी की थी। फोन काटने के तुरंत बाद ही उसने यह खौफनाक कदम उठा लिया। पुलिस अब उस आखिरी फोन कॉल और चैट रिकॉर्ड को खंगालने में जुटी है ताकि मौत की असली वजह सामने आ सके।
शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा इस घटना के बाद सिविल अस्पताल के ड्यूटी अफसर और पुलिस बल मौके पर तैनात हैं। पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से तफ्तीश की जा रही है। पति और परिवार के अन्य सदस्यों से भी पूछताछ जारी है, जिसके बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो पाएगा।
Source link

