कपूरथला में मजदूर की मौत पर बवाल: परिजनों ने फैक्ट्री के गेट पर किया प्रदर्शन; मुआवजे-नौकरी के आश्वासन पर धरना खत्म – Kapurthala News

कपूरथला में मजदूर की मौत पर बवाल:  परिजनों ने फैक्ट्री के गेट पर किया प्रदर्शन; मुआवजे-नौकरी के आश्वासन पर धरना खत्म – Kapurthala News




कपूरथला में बिजली के उपकरण बनाने वाली एक फैक्ट्री के मजदूर रामू (40) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इसके बाद बुधवार को परिजनों ने फैक्ट्री गेट के बाहर तीन घंटे तक धरना प्रदर्शन किया, जिससे यातायात भी प्रभावित हुआ। मृतक रामू दीपनगर, औजला फाटक के निवासी थे। फैक्ट्री मालिकों और मृतक के परिवार के बीच समझौता कई घंटों तक चले प्रदर्शन के बाद पुलिस की मौजूदगी में फैक्ट्री मालिकों और मृतक के परिवार के बीच समझौता हुआ। सिटी थाना के एसएचओ अमनदीप नाहर ने बताया कि परिजनों को उचित मुआवजा और मृतक की पत्नी को नौकरी देने के आश्वासन के बाद धरना समाप्त कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, रामू करीब 10 माह पहले फैक्ट्री परिसर में हुए एक झगड़े में घायल हो गए थे। आरोप है कि उस दौरान उनके सिर पर हथौड़े से हमला किया गया था। हालांकि, तब दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया था। परिवार को मिलेगा 2 लाख रुपये मुआवजा घायल होने के बाद से रामू का कई बार इलाज चला। कुछ दिनों से वे जालंधर के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे, जहां मंगलवार देर रात उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि पुरानी चोटों के कारण ही रामू की जान गई है। समझौते के तहत, मृतक के परिवार को 2 लाख रुपये मुआवजा, पत्नी गायत्री देवी को फैक्ट्री में नौकरी, प्रोविडेंट फंड की राशि और मृतक के दोनों बच्चों को पेंशन देने का आश्वासन दिया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *