पटियाला में ई-रिक्शा ड्राइवर की हत्या: 4-5 बदमाशों ने घेरा, बीच सड़क चाकुओं से गोदा; आरोपी के चंगुल से छुड़ाई थी बंधक युवती – Patiala News

पटियाला में ई-रिक्शा ड्राइवर की हत्या:  4-5 बदमाशों ने घेरा, बीच सड़क चाकुओं से गोदा; आरोपी के चंगुल से छुड़ाई थी बंधक युवती – Patiala News




पटियाला के हीरा बाग इलाके में पुरानी रंजिश के चलते एक ई-रिक्शा ड्राइवर की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान गांव चौरा निवासी अभिषेक मलिक के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि कुछ समय पहले आरोपी गुरसेव सिंह ने एक युवती को कथित तौर पर घर में बंधक बनाकर रखा था। उस दौरान अभिषेक ने युवती को उसके चंगुल से छुड़ाने में अहम भूमिका निभाई थी। इसी के बाद से गुरसेव अभिषेक से रंजिश रखने लगा। शुक्रवार रात जब अभिषेक ई-रिक्शा लेकर हीरा बाग इलाके में स्थित बर्फ फैक्ट्री के पास से गुजर रहा था, तभी गुरसेव ने हथियारों से लैस 4-5 साथियों के साथ उसे बीच रास्ते में रोक लिया। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाता, हमलावरों ने उस पर चाकुओं से ताबड़तोड़ वार करने शुरू कर दिए। अभिषेक जान बचाने के लिए चीखता रहा। वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए। अस्पताल में तोड़ा दम लहूलुहान हालत में अभिषेक को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उसे बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन शरीर से अत्यधिक खून बहने और गहरे जख्मों के कारण उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस बोली- हत्यारे बख्शे नहीं जाएंगे वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस बल तुरंत एक्शन में आया। डीएसपी पटियाला-2 जंगजीत सिंह रंधावा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मुख्य आरोपी गुरसेव सिंह (निवासी गांव चौरा) और उसके साथियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें विभिन्न ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही हैं। आरोपियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और जल्द ही वे सलाखों के पीछे होंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *