फरीदकोट दोस्तों संग नहर में नहाने आया नाबालिग बहा: लोगों ने बचाने की कोशिश की पर लेकिन तेज बहाव से हारे, गोताखोर तलाश में जुटे – Faridkot News

फरीदकोट दोस्तों संग नहर में नहाने आया नाबालिग बहा:  लोगों ने बचाने की कोशिश की पर लेकिन तेज बहाव से हारे, गोताखोर तलाश में जुटे – Faridkot News




फरीदकोट में मचाकी मल सिंह वाले पुल के पास वीरवार दोपहर सरहिंद नहर में नहाते समय एक 14 वर्षीय छात्र के पानी के तेज बहाव में बह जाने का मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही पुलिस, परिजनों और गोताखोरों की टीम ने मौके पर पहुंचकर छात्र की तलाश शुरू कर दी, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका था। प्राप्त जानकारी के अनुसार, नहर में बहने वाले छात्र की पहचान फरीदकोट के गुरू तेग बहादुर नगर निवासी नीरज बजाज उर्फ सहज के रूप में हुई है, जो आठवीं कक्षा का विद्यार्थी है। बताया जा रहा है कि स्कूलों में छुट्टियां होने के कारण नीरज अपने कुछ दोस्तों के साथ मचाकी मल सिंह वाले पुल के पास खेलने व गर्मी से राहत के लिए सरहिंद नहर में नहाने गया था। लोगों ने बचाने की कोशिश की लेकिन देखते देखते ही बह गया प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नहाते समय अचानक नीरज का संतुलन बिगड़ गया और वह नहर में पानी के तेज बहाव की चपेट में आ गया। उसके साथ मौजूद दोस्तों ने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास खेतों में काम कर रहे लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और उसे बचाने का प्रयास किया। हालांकि पानी का बहाव अधिक होने के कारण नीरज देखते ही देखते नहर में बह गया और लोगों के प्रयासों के बावजूद उसका पता नहीं चल सका। छात्र की तलाश में जुटे हैं गोताखोर घटना की सूचना मिलते ही थाना सिटी फरीदकोट की पुलिस मौके पर पहुंच गई और परिवार के सदस्य भी घटनास्थल पर पहुंच गए। छात्र की तलाश के लिए गोताखोरों की सहायता ली जा रही है और नहर के आसपास के क्षेत्रों में लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस पूरी गंभीरता से बचाव एवं खोज में जुटी है-एसएचओ इस संबंध में थाना सिटी फरीदकोट के एसएचओ राजवंत ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। उन्होंने कहा कि गोताखोरों तथा स्थानीय लोगों की मदद से नहर में छात्र की तलाश की जा रही है और पुलिस पूरी गंभीरता से बचाव एवं खोज अभियान में जुटी हुई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *