अबोहर में व्यापारी से दिनदहाड़े हजारों की लूट: 3 नकाबपोशों ने कापों-तलवारों से किया हमला; वारदात के बाद हमलावर फरार – Abohar News
अबोहर के सुभाष नगर में आज दोपहर दिनदहाड़े एक बीडी सिगरेट विक्रेता से लूटपाट हुई। बाइक पर आए 3 नकाबपोश हमलावरों ने दुकानदार पर कापों और तलवारों से हमला कर उसे घायल कर दिया और हजारों रुपये की नकदी लूट ली। घायल व्यापारी दीपक पुत्र राम किशन सोमानी को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दीपक नई आबादी गली नंबर 10 के निवासी हैं। वह शहर में अपने ऑटो पर बीडी सिगरेट की सप्लाई का काम करते हैं। उन्होंने बताया कि दोपहर करीब ढाई बजे जब वह अपना ऑटो लेकर सुभाष नगर में डेरा सच्चा सौदा के डेरे के पास से गुजर रहे थे, तभी बाइक पर सवार तीन नकाबपोश युवकों ने उनके ऑटो के आगे अपनी बाइक लगाकर उसे रोक लिया। हमलावरों ने कापे और तलवारें दिखाते हुए उनसे पैसे मांगे। जब दीपक ने पैसे न होने की बात कही, तो हमलावरों ने उसे ऑटो से बाहर खींचकर कापों से हमला कर घायल कर दिया। उन्होंने दीपक की जेब से 3 हजार रुपये की नकदी छीन ली। जब वह जख्मी होकर नीचे गिरे, तो लुटेरों ने उनकी पैंट की जेब से मोबाइल निकालकर उसे भी कापे मारकर तोड़ दिया, ताकि वह किसी से संपर्क न कर सकें। इसी दौरान, एक अन्य बाइक सवार वहां से गुजरा, जिसे देखकर हमलावर युवक मौके से फरार हो गए। राहगीर ने दीपक को थोडी दूर स्थित एक अन्य दुकान पर पहुंचाया और उसके साले नितिन को सूचना दी। डाक्टरों के अनुसार दीपक के सिर, मुंह, घुटने व पेट पर कापे लगने से गहरे जख्म हुए हैं। घटना की सूचना थाना नबर दो की पुलिस को दे दी गई है।
पुलिस ने घटनास्थल का किया मुआयना इधर थाना प्रभारी दविनद्र सिंह से बात करने पर उनहेंने बताया कि घटना की सूचना उन्हें मिल गई हैजिसके बयान दर्ज करके और घटनास्थल पर जाकर जांच पडताल करके अरोपियों का पता लगाकर उन पर कडी कार्रवाई की जाएगी।
Source link

