निहंगों ने लुधियाना में जमींदार से बंधक को छुड़वाया: 18-20 घंटे काम लेते, ₹200 दिहाड़ी देते; घर जाने पर कहा- पत्नी को तलाक दे दे – Ludhiana News
लुधियाना में निहंगों ने जमींदार के बंधक बनाए एक व्यक्ति को छुड़वाया। पीड़ित का आरोप है कि जमींदार परिवार उससे सुबह से लेकर रात तक 18 से 20 घंटे काम लेता था और बदले में सिर्फ 200 रुपए दिहाड़ी देता था। उसने घर बनाने के लिए जमींदार से कर्जा लिया तो वह उनके जाल में फंस गया। वह न बच्चों के स्कूल जा पाया और न ही परिवार या रिश्तेदारों के खुशी या गम के मौके पर कहीं जा पाता। जब वह घर जाने को कहता तो जमींदार उसे कहते कि तू पत्नी से तलाक ले ले, तुझे और तेरे बच्चों को हम पाल लेंगे। करीब 6 साल तक उसने बंधकों जैसी जिंदगी गुजारी। इसके बाद परेशान पत्नी ने निहंग बाबा कुलदीप सिंह से मुलाकात की। जिसके बाद जमींदार के पिस्टल पुलिस से जब्त करवाकर निहंग जत्थेबंदी ने व्यक्ति को उनकी कैद से छुड़वाकर परिवार के हवाले किया। इस मामले में आरोपी जमींदार परिवार ने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। सिलसिलेवार ढंग से जानिए पूरी कहानी:- निहंग बाबा कुलदीप के पास पहुंची पत्नी ने सुनाई परेशानी पुलिस की मदद से छुड़ाया
इसके बाद निहंग बाबा कुलदीप सिंह ने जत्थे के साथ मिलकर पुलिस को सूचना दी। जमींदार के पास 2 पिस्टल थे, जिन्हें पुलिस ने कब्जे में लिया और फिर निहंगों ने जमींदार के घर जाकर जसविंदर को मुक्त कराया। SHO बोले-मामले की जांच होगी
इस मामले में लुधियाना के थाना जमालपुर के SHO प्रमोद कुमार ने कहा कि मैं अभी दो दिन पहले ही चार्ज लिया है। मामले की पूरी जानकारी अभी ले रहे है। मामले की निष्पक्षता से जांच होगी। उधर, दूसरे पक्ष से जब बात करनी चाही तो उन्होंने अभी इस मामले में कुछ भी कहने से मना कर दिया।
Source link

