बठिंडा में 7 लाख के गहने चोरी: दो साल से घर में काम कर रही मेड निकली चोर, 6.5 लाख रुपए के सामान बरामद – Bathinda News
बठिंडा कोतवाली पुलिस ने घर से लाखों रुपए के गहने चोरी करने के आरोप में एक मेड को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से कुछ सामान बरामद कर लिया है और मामले की जांच जारी है। ट्रांसपोर्ट व्यवसायी अजय कुमार ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके घर से करीब 7 लाख रुपए के पुराने और पुश्तैनी गहने धीरे-धीरे चोरी हो गए थे। डीएसपी अमृतपाल सिंह भाटी ने बताया कि शिकायत के आधार पर एफआईआर नंबर 132 दर्ज की गई थी। कोतवाली पुलिस ने तुरंत एएसआई हरिंदर सिंह सहित टीमें गठित कीं। तकनीकी जांच के माध्यम से घर में काम करने वाली मेड गीता रानी की पहचान की गई। आरोपी के पास से चोरी का सामान बरामद पुलिस ने गीता रानी से लगभग 6.5 लाख रुपए मूल्य का चोरी का सामान बरामद किया है। डीएसपी भाटी ने आगे बताया कि गीता रानी पिछले दो सालों से शिकायतकर्ता के घर में काम कर रही थी। घर में एक बुजुर्ग महिला भी रहती हैं। गीता रानी ने परिवार के सदस्यों के बाहर जाने और नहाने के दौरान सामान बाहर भूल जाने का फायदा उठाया। उसने धीरे-धीरे गहनों की चोरी की। शुरुआती जांच में पता चला है कि उसने मुख्य रूप से सोने के गहने चुराए थे। आरोपी गीता रानी अभी पुलिस रिमांड पर है और पुलिस को उससे और सामान बरामद होने की उम्मीद है।
Source link

