हांसी में नाबालिग को ले जाने का आरोपी काबू: कोर्ट ने 3 दिन के रिमांड पर भेजा, पंजाब का रहने वाला – Hansi News

हांसी में नाबालिग को ले जाने का आरोपी काबू:  कोर्ट ने 3 दिन के रिमांड पर भेजा, पंजाब का रहने वाला – Hansi News




हांसी जिले के नारनौंद क्षेत्र में बास थाना पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पंजाब के श्री मुक्तसर साहिब से आरोपी को पकड़ा है, जिसे 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। थाना बास में तैनात उप निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि 5 अप्रैल 2026 को नाबालिग के परिजनों की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया था। पंजाब का रहने वाला आरोपी, रिमांड पर भेजा जांच के दौरान, पीड़िता के बयान और एकत्रित साक्ष्यों के आधार पर आरोपी नामदेव उर्फ मणी, निवासी जिला श्री मुक्तसर साहिब (पंजाब) के खिलाफ कानूनी कार्रवाई आगे बढ़ाई गई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। जांच अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि रिमांड के दौरान आरोपी से वारदात की योजना, घटनाक्रम, उसके संपर्कों और मामले के अन्य पहलुओं पर गहन पूछताछ की जाएगी। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *