पठानकोट में शातिर अपराधी जीजा-साले गिरफ्तार: 2 हत्या कर ससुराल में छिपा था, कई अपराधिक मामले दर्ज, विदेशी पिस्टल्स बरामद – Pathankot News

पठानकोट में शातिर अपराधी जीजा-साले गिरफ्तार:  2 हत्या कर ससुराल में छिपा था, कई अपराधिक मामले दर्ज, विदेशी पिस्टल्स बरामद – Pathankot News




पठानकोट पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से अत्याधुनिक विदेशी हथियार और एक कार बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी आपस में जीजा-साला हैं और दोनों का ही पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि इन आरोपियों ने विदेश में बैठे अपने एक साथी से संपर्क कर इन अत्याधुनिक हथियारों को हासिल किया था।
इस गिरोह के तार पंजाब के अन्य जिलों के अपराधियों से भी जुड़े हुए हैं, जिसके संबंध में पठानकोट पुलिस ने संबंधित जिला पुलिस को सूचना साझा कर दी है। आरोपियों की पहचान जालंधर के संतोखपुरा मोहल्ला निवासी साजन और उसके पठानकोट के मोहल्ला बावियां निवासी प्रिंस गोस्वामी के तौर पर हुई है।
सीक्रेट इनपुट पर नाकाबंदी कर दबोचा
मिली जानकारी के मुताबिक ठानकोट पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली थी कि संदिग्ध अपराधी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में कार से घूम रहे हैं। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सरना में नाकाबंदी की और कार को इंटरसेप्ट कर दोनों आरोपियों को धर-दबोचा। पुलिस को आरोपियों की गाड़ी की तलाशी के दौरान तीन बेहद अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं।
यूएसए और इटली मेड पिस्टल बरामद
पुलिस को आरोपियों की तलाशी के दौरान विदेशी हथियान बरामद हुए। आरोपियों के पास से मेड इन इटली बरेटा पिस्तौल (34 कैलिबर), इंडियन ऑर्डिनेंस पिस्तौल (34 कैलिबर) और मेड इन यूएसए ग्लॉक पिस्तौल बरामद हुईं। इसके अलावा आरोपियों से 12 जिंदा रौंद भी मिले हैं। सदर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ धारा 25, 27-54-59 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। विदेश बैठे हैंडलर और अन्य जिलों से जुड़े हैं तार
पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि इन आरोपियों ने विदेश में बैठे अपने एक साथी से संपर्क कर इन अत्याधुनिक हथियारों को प्रोक्योर किया था। इस गिरोह के तार पंजाब के अन्य जिलों के अपराधियों से भी जुड़े हुए हैं, जिसके संबंध में पठानकोट पुलिस ने संबंधित जिला पुलिस को सूचना साझा कर दी है। पुलिस के अनुसार, इस मामले में एक अन्य आरोपी की तलाश के लिए टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं, जिसका नाम तफ्तीश के मद्देनजर अभी गुप्त रखा गया है।
पुलिस का दावा है कि आने वाले एक-दो दिनों में पूछताछ के बाद पूरे मकसद का साफ तौर पर खुलासा कर दिया जाएगा।
मुख्य आरोपी साजन पर दर्ज हैं दो मर्डर केस
पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि दोनों आरोपी कड़े आपराधिक बैकग्राउंड से वास्ता रखते हैं। मुख्य आरोपी साजन पर पहले से ही हत्या के दो संगीन मामले दर्ज हैं। एसएसपी पठानकोट दलजिंदर सिंह ढिल्लों ने बताया कि साल 2011 में जालंधर में साजन के खिलाफ पहला मर्डर केस दर्ज हुआ था, जिसके बाद वह जेल में रहा।
उसके बाद साल 2023 में जेल से बाहर आने के बाद उसने एक और हत्या की वारदात को अंजाम दिया। एसएसपी के मुताबिक हाल ही में वह इन हत्या के मामलों में जमानत पर बाहर आया था और पठानकोट में ससुराल में छिपा हुआ था। इसके साथ ही उसका साला प्रिंस गोस्वामी भी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहा है।
अदालत से मांगा जाएगा पुलिस रिमांड
एसएसपी पठानकोट का कहना है कि आरोपियों का कोई स्थाई कारोबार या वैध कमाई का साधन नहीं है। ये लोग अपराध के जरिए ही अपनी आजीविका चलाते हैं। पुलिस सभी एंगल्स से जांच कर रही है कि वे पठानकोट में किस बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। इनके पकड़े जाने से एक संगीन अपराध टल गया है।
एसएसपी ने बताया कि दोनों आरोपियों को स्थानीय अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड के दौरान गहन पूछताछ की जाएगी कि वे ये हथियार कहां से लाए थे और इनका इस्तेमाल कहां किया जाना था। पूछताछ के आधार पर इस रैकेट से जुड़े अन्य आरोपियों को भी जल्द ही कानून के दायरे में लाया जाएगा।
अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा, जनता बेखौफ रहे: एसएसपी
एसएसपी पठानकोट ने कहा कि इन असामाजिक तत्वों की गिरफ्तारी से यह साफ संदेश जाता है कि पठानकोट पुलिस जिले में किसी भी तरह की आपराधिक या अवैध गतिविधि को कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। आम जनता को ऐसे अपराधियों से डरने की बिल्कुल जरूरत नहीं है।
एसएसपी ने जनता से अपील करते हुए कहा कि अगर आपको अपने आस-पास किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी मिलती है, तो बिना किसी डर के तुरंत पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले का नाम पूरी तरह गुप्त रखा जाएगा।
पठानकोट पुलिस अपने नागरिकों की जान-माल की सुरक्षा और अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुंचाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *