जालंधर में घर से 4 तोले सोना-40 हजार नकदी चोरी: देर रात की घटना, परिवार अंदर सोया रहा, खिड़की तोड़कर अंदर घुसे; पुलिस कंप्लेंट की – Jalandhar News
जालंधर के गद्दो वाली पिंड के एक घर से चोर गहने और नकदी ले गए। परिवार के मुखिया गुरमीत राम ने बताया कि चोरी की घटना की शिकायत लांबड़ा पुलिस को कर दी गई है। पुलिस मुलाजिमों ने मौके का दौरा कर बयान दर्ज कर लिए हैं।
गुरमीत राम ने बताया कि चोरी की घटना शुक्रवार देर रात ढाई बजे के बाद की है। रात 2 बजे के करीब वह वॉशरूम के लिए उठे थे तब चोरी जैसा कुछ भी नहीं था। इसके बाद ही चोर खिड़की तोड़कर अंदर घुसे। गुरमीत राम ने बताया कि उनके घर की बैक साइड में खेते हैं, चोर वहीं से घर के अंदर घुसे।
गुरमीत राम ने बताया की चोर अलमीरा तोड़कर 4 तोले सोने के गहने जिसमें सोने की चेन, अंगूठियां और टापस थे, ले गए।
घटना के समय वह पास वाले कमरे में सोए थे, जब खिड़की का कांच टूटा तो उनको आवाज आई भी लेकिन सोचा कि ऐसे ही कोई आवाज होगी। इसके बाद चोरी हो गई। चोरों को पता था कि वह पास वाले कमरे में सो रहे हैं इसलिए उन्होंने घर के अंदर से ही बड़ा टेबल दरवाजे के आगे लगा दिया। उस पर बच्चों के किताबों वाले बैग रख दिए और उसे दरवाजे के साथ बांध दिया ताकि मैं उठूं भी तो दरवाजा न खोल पाऊं। घर के बैक साइड पैरों के निशान, सीसीटीवी निकलवा रहे
गुरमीत राम ने बताया कि चोरी करने बाद चोर घर की बैक साइड से ही सड़क की तरफ गए हैं। उनके पैरों के निशान गीली मिट्टी पर साफ दिखाई दे रहे हैं। चोर नंगे पैर आए थे। कई जगह उनके स्लिप होने के भी निशान हैं। उन्होंने बताया कि चोरों का अपने तौर पर पता लगाने के लिए वह आस-पास के घरों के सीसीटीवी भी चेक करवा रहे हैं। 40 हजार के कोरे नोट संभालकर रखे थे वो भी ले गए
गुरमीत राम ने बताया कि उनके एक बेटे की शादी हो चुकी है जबकि दूसरे की होनी है। उसकी शादी के लिए पहले से जोड़कर कोरे नोट एकत्रित कर रखे थे। इनमें 100-50-10 और 20 रुपए के नोट थे। ये रकम 40 हजार रुपए के करीब थी। इनको भी चोर ले गए। उनका बड़ा नुकसान चोर कर गए हैं। पुलिस से अपील है कि चोरों को जल्द से जल्द ट्रेस कर पड़ा जाए और सामान की रिकवरी करवाई जाए। सुबह सवा 5 उठे तो खिड़की टूटी थी, दरवाजा नहीं खुल रहा था
गुरमीत राम ने बताया कि वह अकसर 5 से सवा 5 बजे के बीच उठ जाते हैं। शनिवार सुबह जब वह सवा 5 बजे उठे और कमरे से बाहर आने के लिए दरवाजा खोला तो ये खुला नहीं। इससे उनको शक हो गया कि कुछ गड़बड़ी है। उन्होंने धीरे-धीरे जोर लगाकर किसी तरह से दरवाजा खोला। देखा तो दरवाजे के बाहर बड़ा मेज रखा गया था। जब वह दूसरे कमरे की तरफ गए तो अलमीरा खुली थी। कपड़े बेड पर बिखरे थे और अलमीरा का लॉकर भी टूटा था। जब सामान की जांच की तो गहने-नकदी गायब मिले।
Source link

