लुधियाना में नशे की ऑन स्पॉट डिलीवरी:पार्क बने नशेड़ियों के अड्डे; ₹300-400 की पुड़िया; युवक बोला- पुलिस का हफ्ता फिक्स
लुधियाना में नशे की डिलीवरी ऑन डिमांड हो रही है। तस्कर नशा करने वालों तक उनके इलाके में पहुंचकर छोटी-छोटी पुड़ियों में नशे की सप्लाई कर रहे हैं। इसके लिए अलग-अलग इलाकों में तस्करों ने अपने नेटवर्क और सेल सक्रिय कर रखे हैं। हालात यह हैं कि शहर के कई पार्कों व नेशनल हाईवे पर सरेआम युवक नशा कर रहे हैं। सलेम टाबरी के पार्कों और टिब्बा रोड पर नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर के नीचे नशा करते हुए कुछ वीडियो सामने आए हैं। युवा नशे के इतने आदी हो चुके हैं कि अब वो अपने प्राइवेट पार्ट पर इंजेक्शन लगा रहे हैं। इसी बीच टिब्बा रोड के पास एक नशा करने वाले का वीडियो सामने आया है, जिसमें वो सिस्टम पर सवाल खड़े कर रहा है। उसका आरोप है कि कहां और कैसे नशा बिक रहा है यह पुलिस को भी पता है और सोसाइटी के सभी लोगों को पता है। सब आंखें मूंदकर बैठे हैं। पुलिस का महीने का एक लाख रुपए तक का ‘हफ्ता’ फिक्स रहता है। नशा तस्कर तीन-तीन चार-चार सौ रुपए की पुड़िया बनाकर सरेआम नशा बेच रहे हैं। लड़के ने वीडियो में क्या-क्या कहा सिलसिलेवार जानिए… शहर के पार्क बने नशे के अड्डे: PHOTO…
Source link

