पठानकोट के भोआ में दुकानदारों का फूटा गुस्सा: सड़क निर्माण में अनियमितताओं को लेकर रोष प्रदर्शन कर जताया विरोध – Pathankot News




हलका भोआ में लंबे समय से चल रहे सड़क निर्माण कार्य की कछुआ चाल और निर्माण में कथित अनियमितताओं को लेकर स्थानीय दुकानदारों और नागरिकों का गुस्सा फूट पड़ा। परेशान दुकानदारों ने निर्माणाधीन सड़क पर एकत्रित होकर प्रशासन और संबंधित विभाग के खिलाफ जोरदार रोष प्रदर्शन किया। दुकानदारों का आरोप है कि गलत अलाइनमेंट और धीमी गति के कारण उनकी दुकानों के आगे जलभराव हो गया है, जिससे ग्राहक न आने से उनका रोजगार पूरी तरह प्रभावित हो रहा है। 📉 गलत अलाइनमेंट से बिगड़ा सड़क का सेंटर, एक तरफ 6 फीट खुदाई का आरोप प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे स्थानीय दुकानदार अशोक कुमार ने बताया कि क्षेत्र में करीब चार महीने पहले नाले का निर्माण कराया गया था, जिसके बाद अब जाकर सड़क निर्माण का काम शुरू किया गया है। आरोप है कि सड़क का निर्माण सही अलाइनमेंट के हिसाब से नहीं हो रहा। दोनों तरफ से बराबर जगह छोड़ने के बजाय एक तरफ से करीब 6 फीट तक सड़क की गहरी खुदाई कर दी गई है। इससे सड़क का सेंटर बिगड़ गया है और दुकानों के बिल्कुल आगे तक जमीन धंसने से दुकानों का अस्तित्व प्रभावित हो रहा है। गंदा पानी जमा होने से मच्छरों का प्रकोप, मंडराया बीमारियों का खतरा दुकानदारों ने बताया कि निर्माण कार्य में हो रही देरी के कारण दुकानों के ठीक सामने बड़े-बड़े गड्ढे बन चुके हैं। कारोबार पूरी तरह ठप: हाल ही में हुई बारिश के बाद इन गड्ढों में गंदा पानी भर गया है। कीचड़ और पानी के कारण ग्राहक दुकानों तक नहीं आ पा रहे हैं, जिससे उनका कारोबार पूरी तरह ठप पड़ गया है। महामारी फैलने की आशंका: लंबे समय से जमा गंदे पानी के कारण इलाके में बदबू फैल रही है और मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है, जिससे डेंगू व अन्य मौसमी बीमारियां फैलने का गंभीर खतरा पैदा हो गया है। इसके अलावा रोड़ी-बजरी सही तरीके से न बिछाए जाने से राहगीरों का निकलना भी दूभर हो गया है। मांग न मानने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दुकानदारों ने जिला प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि सड़क का निर्माण सही अलाइनमेंट के अनुसार दोनों तरफ बराबर जगह लेकर कराया जाए। खोदे गए हिस्सों में तुरंत रोड़ी-बजरी डालकर सड़क को समतल और आवाजाही के योग्य बनाया जाए। प्रशासनिक अधिकारी खुद मौके का निरीक्षण कर कार्य की गुणवत्ता और गति की जांच करें। दुकानदारों ने साफ चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने जल्द इस जनसमस्या का स्थायी समाधान नहीं निकाला, तो वे आने वाले दिनों में अपने संघर्ष को और उग्र करने के लिए मजबूर होंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *