अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा होगी चाक-चौबंद: सीमावर्ती क्षेत्रों में 24 घंटे होगी निगरानी; बैठक में पठानकोट के अफसर हुए शामिल – Pathankot News
श्री अमरनाथ जी यात्रा 2026 के मद्देनजर सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा के लिए कठुआ में एक उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। यह सुरक्षा समीक्षा एवं समन्वय बैठक एस.एस.पी. कठुआ मोहिता शर्मा (आई.पी.एस.) की अध्यक्षता में हुई। इसमें पुलिस, सेना, अर्धसैनिक बलों, खु
.
बैठक में पठानकोट स्थित मामून कैंट से सेना के प्रतिनिधियों के साथ-साथ आर्मी इंटेलिजेंस, बी.एस.एफ., सी.आर.पी.एफ., आई.बी., सी.आई.डी., ट्रैफिक पुलिस, होमगार्ड और एस.डी.आर.एफ. के अधिकारियों ने भी हिस्सा लिया। इस दौरान अमरनाथ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, काफिला प्रबंधन, निगरानी प्रणाली, क्विक रिस्पांस टीम (क्यू.आर.टी.) की तैनाती और आपातकालीन प्रतिक्रिया योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई।
एस.एस.पी. मोहिता शर्मा ने अधिकारियों को यात्रा के दौरान पूरी सतर्कता बरतने, सुरक्षा प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन करने और श्रद्धालुओं के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने लंगर स्थलों, ठहराव केंद्रों और अन्य यात्रा सुविधाओं का नियमित निरीक्षण करने तथा संदिग्ध गतिविधियों एवं राष्ट्र विरोधी तत्वों पर विशेष नजर रखने के लिए भी कहा।
बैठक में राष्ट्रीय राजमार्ग, रेलवे ट्रैक और सीमावर्ती क्षेत्रों में 24 घंटे निगरानी, नाकाबंदी और गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त, होटलों, ढाबों, फैक्ट्रियों में कार्यरत कर्मचारियों की सत्यापन प्रक्रिया और किरायेदारों के वेरिफिकेशन अभियान को भी जल्द पूरा करने पर जोर दिया गया।
सुरक्षित, सुचारू और सफल बनेगी यात्रा
एस.एस.पी. ने ड्रोन निगरानी, एक्स-रे मशीनों की स्थापना और डॉग स्क्वायड के माध्यम से एंटी-सैबोटेज जांच को और मजबूत बनाने के निर्देश दिए। साथ ही पुलिस, सेना, अर्धसैनिक बलों, स्वास्थ्य विभाग, ट्रैफिक पुलिस और सिविल प्रशासन के बीच बेहतर तालमेल बनाए रखने पर बल दिया गया।
उन्होंने यात्रा मार्ग और महत्वपूर्ण स्थलों पर सी.सी.टी.वी. कवरेज बढ़ाने तथा 24 घंटे निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि सभी एजेंसियां मिलकर अमरनाथ यात्रा-2026 को सुरक्षित, सुचारू और सफल बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करें।


