लुधियाना में MLA दफ्तर के पास एक्सीडेंट वीडियो: 3 बाइकर ने एक्टिवा को मारी टक्कर; हवा में 5 फीट उछले युवक, मुंह के बल गिरी युवती हस्पताल में दाखिल – Ludhiana News

लुधियाना में MLA दफ्तर के पास एक्सीडेंट वीडियो:  3 बाइकर ने एक्टिवा को मारी टक्कर; हवा में 5 फीट उछले युवक, मुंह के बल गिरी युवती हस्पताल में दाखिल – Ludhiana News




लुधियाना के न्यू हरगोबिंद नगर मेन रोड पर एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। आम आदमी पार्टी (AAP) के MLA सेंट्रल के कार्यालय से महज कुछ ही दूरी पर एक तेज रफ्तार बाइक ने एक्टिवा सवार युवती को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवती हवा में करीब 4 फीट उछलकर सड़क पर मुंह के बल जा गिरी। घटना के बाद युवती मौके पर ही बेहोश हो गई जिसे लहूलुहान हालत में स्थानीय लोगों ने तुरंत सीएमसी (CMC) अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर के मुताबिक युवती की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है।इस पूरी घटना का लाइव सीसीटीवी (CCTV) फुटेज सामने आया है CCTV में कैद मुंह के बल गिरी अंजुम सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि 26 वर्षीय अंजुम अपनी एक्टिवा पर बेहद सामान्य और सुरक्षित रफ्तार से ईसा नगरी पुली की तरफ से अपने घर लौट रही थी। वह अपनी साइड पर बिल्कुल सही चल रही थी। तभी सामने से एक तेज रफ्तार बाइक आती दिखती है। बाइक पर एक-दो नहीं, बल्कि तीन युवक सवार थे। बाइक की स्पीड इतनी खतरनाक थी कि चालकों का उस पर कोई नियंत्रण नहीं था। 5 फोटो में देखो हादसा….. 5 फीट हवा में उड़े युवक: जैसे ही न्यू हरगोबिंद नगर मेन रोड पर दोनों वाहन आमने-सामने आए, बाइक ने एक्टिवा को सीधी और जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक पर पीछे बैठे दो युवक हवा में 5 से 7 फीट ऊपर उछले और कई फीट दूर जाकर गिरे। तीसरा युवक भी बाइक समेत सड़क पर घिसटता चला गया। सड़क पर तड़पी युवती: वहीं टक्कर के इम्पैक्ट से स्कूटी सवार युवती भी हवा में 4 फीट ऊपर उठी और पीठ के बल घूमकर सीधे मुंह के बल सड़क पर आ गिरी। सिर और चेहरे पर गंभीर चोट लगने के कारण वह मौके पर ही बेहोश हो गई l मसीहा बने स्थानीय लोग: निजी कार से पहुंचाया अस्पताल हादसे के समय मौजूद लोग ने बिना वक्त गंवाए इंसानियत दिखाई और एम्बुलेंस का इंतजार करने के बजाय खून से लथपथ युवती को तुरंत अपनी निजी कार में स्ट्रेचर की तरह लिटाया और सीधे सीएमसी अस्पताल (CMC Hospital) लेकर भागे। वहां डॉक्टरों ने अंजुम की गंभीर हालत को देखते हुए उसे तुरंत इमरजेंसी वार्ड में दाखिल कर इलाज शुरू कर दिया है। पहचान पत्र से मिली परिजनों की जानकारी: स्थानीय लोगों और अस्पताल प्रशासन को युवती की एक्टिवा की डिग्गी की तलाशी के दौरान एक पहचान पत्र (ID Card) मिला। जिससे उसकी पहचान अंजुम (26) पुत्री निवासी गली नंबर-3, न्यू शिवाजी नगर के रूप में हुई। इसके बाद तुरंत उसके रोते-बिलखते परिजनों को हादसे की सूचना दी गई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *