पत्नी पर गहने और नकदी लेकर जाने का आरोप, मामला दर्ज – Ludhiana News

पत्नी पर गहने और नकदी लेकर जाने का आरोप, मामला दर्ज – Ludhiana News



लुधियाना| थाना हैबोवाल क्षेत्र में एक महिला पर घर से लाखों रुपये की नकदी और सोने के गहने ले जाने का आरोप लगा है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि उसे संदेह था कि उसकी पत्नी नंदनी कपूर का कमलजीत नामक युवक के साथ संपर्क है। इस संबंध में पूछताछ के लिए उसने पत्नी को फोन किया, लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इसके बाद जब वह घर पहुंचा तो पत्नी वहां मौजूद नहीं थी। परिजनों ने बताया कि वह कुछ सामान लेकर घर से बाहर गई थी। शिकायतकर्ता के अनुसार, अगले दिन घर की अलमारी और लॉकर की जांच करने पर करीब 12 तोले सोने के गहने और 5 लाख रुपये नकद गायब मिले। परिवार ने आरोप लगाया कि महिला यह सामान अपने साथ ले गई है। पीड़ित की शिकायत पर थाना हैबोवाल पुलिस ने नंदनी कपूर के खिलाफ अमानत में खयानत समेत अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *