मुक्तसर में 2 लाख चुराने वाले 3 युवक गिरफ्तार: स्कूटी की डिग्गी तोड़ उड़ाई थी रकम, बैंक से नकदी निकाल कर सब्जी मंडी में रुकी थी महिला – Faridkot News
मुक्तसर जिला पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए सब्जी मंडी में खरीदारी कर रही एक महिला की स्कूटी की डिग्गी तोड़कर 2 लाख रुपये और मोबाइल फोन चोरी करने के मामले को महज 48 घंटों के भीतर सुलझा लिया है। पुलिस ने इस वारदात को अंजाम देने वाले तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई रकम में से 1,51,500 रुपये की नकदी और 3 मोबाइल फोन बरामद कर लिए गए हैं। सब्जी मंडी में खरीदारी के दौरान दिया था वारदात को अंजाम यह घटना 18 जून 2026 को हुई थी, जब मुक्तसर की रहने वाली एक महिला ने भारतीय स्टेट बैंक (SBI) से 2 लाख रुपये की नकदी निकलवाई थी। महिला ने सुरक्षा के लिहाज से पैसे अपनी स्कूटी की डिग्गी में रख दिए थे। इसके बाद जब वह सब्जी मंडी के पास रुककर खरीदारी करने लगी तो मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए तीन अज्ञात युवकों ने मौका पाकर स्कूटी की डिग्गी का लॉक तोड़ा और उसमें रखी नकदी व मोबाइल फोन लेकर रफूचक्कर हो गए। घटना के बाद थाना सिटी मुक्तसर में अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों से अन्य वारदातों के बारे में पता लगाने की कोशिश कर रही है। इसके साथ ही चोरी की बाकी बची रकम की बरामदगी के प्रयास भी किए जा रहे हैं। एसएसपी के निर्देश पर बनी विशेष टीमों को मिली सफलता दिनदहाड़े हुई चोरी की इस गंभीर वारदात को देखते हुए मुक्तसर के एसएसपी अभिमन्यु राणा ने तुरंत सख्त दिशा-निर्देश जारी किए। मामले को ट्रेस करने के लिए एसपी (डी) मनमीत ढिल्लों, डीएसपी बचन सिंह और थाना सिटी की एसएचओ इंस्पेक्टर रविंदर कौर की साझी निगरानी में विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया। पुलिस टीमों ने तकनीकी जांच (CCTV फुटेज व मोबाइल डंप डेटा) और अपने खुफिया तंत्र (गुप्त सूचनाओं) के आधार पर जाल बिछाकर तीनों आरोपियों को दबोच लिया। आरोपियों की पहचान: गिरफ्तार चोरों में ‘रहूड़ियावाली’ के युवक शामिल पुलिस के अनुसार पकड़े गए तीनों आरोपी मुक्तसर जिले के ही गांव रहूड़ियावाली के रहने वासे हैं। इनकी पहचान लखविंदर सिंह उर्फ छिंदरी, शहनशाह सिंह उर्फ छन्नो गुरनिशान सिंह उर्फ बूटा के रूप हैं। डीएसपी बचन सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपी पेशेवर किस्म के अपराधी हैं। इनमें से एक आरोपी गुरनिशान सिंह उर्फ बूटा का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है और उसके खिलाफ पहले से ही अलग-अलग थानों में 5 गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।
Source link

