अबोहर में तीसरे दिन नशे में धुत्त युवक का वीडियो: अचेत अवस्था मे सरकार के नशे के खात्मे के दावों पर उठे सवाल, लोगों में रोष – Abohar News

अबोहर में तीसरे दिन नशे में धुत्त युवक का वीडियो:  अचेत अवस्था मे सरकार के नशे के खात्मे के दावों पर उठे सवाल, लोगों में रोष – Abohar News




जाब में सरकार और प्रशासन द्वारा नशा उन्मूलन के तमाम दावों के बावजूद धरातल पर स्थिति बेहद चिंताजनक बनी हुई है। अबोहर शहर से लगातार तीसरे दिन नशे की ओवरडोज या अत्यधिक नशे के कारण बेसुध पड़े एक युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। यह ताजा घटना शहर के बेहद व्यस्त और पुलिस की निगरानी वाले नेहरू पार्क के निकट अग्रसैन चौक की है, जहाँ दिनदहाड़े एक युवक सड़क किनारे अचेत अवस्था में पाया गया। लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं से स्थानीय निवासियों में गहरा रोष और डर का माहौल है। सड़क पर बेसुध तड़प रहा था युवक, समाजसेवियों और पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल जानकारी के अनुसार, करीब 40 वर्ष की आयु का एक अज्ञात युवक अग्रसैन चौक के पास अत्यधिक नशा करने के कारण पूरी तरह होश खो चुका था और जमीन पर गिरा हुआ था। वहां से गुजर रहे स्थानीय लोगों ने जब युवक की यह हालत देखी, तो तुरंत इसकी सूचना समाज सेवा में जुटी ‘नर सेवा नारायण सेवा समिति’ और 112 पुलिस हेल्पलाइन को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मचारियों ने समिति के सदस्य बिट्टू नरुला की मदद से युवक को संभाला और तुरंत एम्बुलेंस के जरिए इलाज के लिए अबोहर के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया। “अब बाहरी इलाकों में नहीं, भरे बाजारों में मिल रहे हैं नशेड़ी”़ घटना की भनक लगते ही वार्ड नंबर 13 के पार्षद सन्नी वाटस भी तुरंत मौके पर पहुंचे। शहर में दिनों-दिन पैर पसार रहे चिट्टे व अन्य जानलेवा नशों पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने सरकार और पुलिस प्रशासन को आड़े हाथों लिया। पार्षद सन्नी वाटस ने तीखे शब्दों में कहा कि पहले इस तरह के नशेड़ी लोग शहर के बाहरी या सुनसान इलाकों (आउटर एरिया) में छिपे मिलते थे, लेकिन अब तो हद हो चुकी है। अब शहर के भरे बाजारों और मुख्य चौकों पर लोग सरेआम नशा करके गिरे हुए मिल रहे हैं। पंजाब सरकार के नशा खत्म करने के बड़े-बड़े दावे पूरी तरह से झूठे और खोखले साबित हो रहे हैं। पुलिस प्रशासन को सिर्फ छोटे-मोटे मामलों तक सीमित न रहकर, इन नशा तस्करों की जड़ों पर सख्ती से प्रहार करना होगा।”
3 दिन में 3 वीडियो वायरल, पहचान करने में जुटी पुलिस नर सेवा नारायण सेवा समिति के सदस्य बिट्टू नरुला ने बताया कि जब वे मौके पर पहुंचे, तो युवक की हालत बेहद नाजुक थी। उसने इतनी भारी मात्रा में नशा किया हुआ था कि वह अपना नाम-पता बताने की स्थिति में भी नहीं था। फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मे अस्पताल में कराया भर्ती मौके पर तैनात पुलिस कर्मचारियों ने बताया कि प्राथमिक जांच और हुलिए से युवक पेशेवर नशेड़ी प्रतीत हो रहा है। उसे अस्पताल में उपचार दिलाया जा रहा है ताकि उसकी जान बचाई जा सके। पुलिस सोशल मीडिया और स्थानीय नेटवर्क के माध्यम से उसके परिजनों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। परिजनों के मिलने के बाद ही आगे की उचित कानूनी और सुधारात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। अबोहर में पिछले 72 घंटों के भीतर नशे के शिकार तीन अलग-अलग युवकों के वीडियो सामने आने से साफ है कि पुलिस की धरपकड़ के बावजूद नशा तस्करों के हौसले बुलंद हैं और नशीले पदार्थों की सप्लाई लाइन अभी भी बरकरार है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *