मलेरकोटला में मावां-धियां सत्कार योजना से महिलाओं को लाभ: विधायक जमील उर रहमान बोले- सरकार महिलाओं को बना रही आत्मनिर्भर – Malerkotla News
पंजाब सरकार की ‘मुख्यमंत्री मावां-धियां सत्कार योजना’ के तहत मलेरकोटला जिले की महिलाओं को बड़े पैमाने पर आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने, सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करने और उनके सम्मान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू की गई इस योजना के तहत जिले में अब तक कुल 45 करोड़ 74 लाख 4 हजार रुपये की राशि वितरित की जा चुकी है। योजना के दूसरे चरण के अंतर्गत मलेरकोटला जिले की 26,921 महिलाओं के बैंक खातों में 8 करोड़ 72 लाख 92 हजार 500 रुपये की राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से सीधे भेजी गई है। इससे पहले जुलाई 2026 में पहले चरण के दौरान 1,11,102 पात्र लाभार्थी महिलाओं के खातों में 37 करोड़ 1 लाख 11 हजार 500 रुपये ट्रांसफर किए गए थे। मलेरकोटला के विधायक ने की योजना की सराहना मलेरकोटला के विधायक डॉ. जमील उर रहमान ने योजना की सराहना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार महिलाओं के कल्याण और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि यह योजना महिलाओं को सम्मानजनक जीवन जीने में मदद कर रही है और उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। जिले में अब तक 1,38,023 महिलाओं का पंजीकरण किया जा चुका है। इनमें 28,890 महिलाएं अनुसूचित जाति (एससी) वर्ग से संबंधित हैं, जिन्हें भी योजना का लाभ मिल रहा है।
Source link

