मोगा में नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई: 47 ग्राम हेरोइन और 90 नशीली गोलियां बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार – Moga News
मोगा जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। विभिन्न थाना क्षेत्रों से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इनके कब्जे से कुल 47 ग्राम हेरोइन और 90 नशीली गोलियां बरामद करने का दावा किया है। थाना बाघापुराना पुलिस ने 7 अगस्त 2026 को गांव राजेयाना क्षेत्र में गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की। हवलदार हरजीत सिंह की टीम ने अर्शदीप सिंह उर्फ कालू पुत्र गुरलाल सिंह निवासी गांव राजेयाना को गिरफ्तार किया। उसके पास से 35 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इसी दिन शाम करीब 6:45 बजे थाना निहाल सिंह वाला पुलिस ने गांव बीड़ राउके क्षेत्र से हरिकृष्ण सिंह उर्फ निक्का पुत्र रणधीर सिंह निवासी बीड़ राउके को पकड़ा। आरोपी के कब्जे से 12 ग्राम हेरोइन मिली, जो एक पारदर्शी लिफाफे में थी। अन्य कार्रवाई में कृष्णा कौर गिरफ्तार एक अन्य कार्रवाई में, थाना धर्मकोट पुलिस ने गांव किशनपुर कलां क्षेत्र में गश्त के दौरान सूचना के आधार पर कृष्णा कौर पत्नी जसवंत सिंह निवासी गांव नूरपुर हकीमा को गिरफ्तार किया। उसके पास से 90 नशीली गोलियां बरामद की गईं। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज कर लिए हैं। आगे की जांच जारी है, जिसमें आरोपियों से नशीले पदार्थों की सप्लाई चेन और उनके नेटवर्क के बारे में पूछताछ की जा रही है।
Source link

